Advertisement
Loading Ad...
दिल्ली की नई सरकार में रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य विधायक लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, जानिए नाम
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी कमान संभाल चुकी हैं। इस दौरान रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की तो इनके साथ चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले 6 नेता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
Advertisement
Loading Ad...
दिल्ली के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि आज दिल्ली वालाओं को उनका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। उससे भी बड़ी खुशखबरी भारतीय जनता पार्टी के लिए है जिसका दिल्ली में पिछले 27 साल बाद सत्ता में वापसी हो रही है। गुरुवार ओ दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। इनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी कमान संभाल चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.15 रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की तो इनके साथ चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले 6 नेता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
कौन-कौन लेगा शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्रियों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी शपथ लेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे।रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसडी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं। दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं।
बुधवार की शाम रेखा गुप्ता का नाम हुआ फ़ाइनल
बता दें, कि बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था। सीएम चुने जाने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, " पीएम मोदी ने जो दिल्ली की जनता के लिए विजन दिया है, उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। पीएम मोदी का तहे दिल से आभार जताना चाहती हूं कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह देश की हर मां-बेटी का सम्मान है।"रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने 'आप' की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था।
बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। जिसमें भाजपा को दो दशक से भी ज़्यादा लंबे अंतराल के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी को 70 में से 48 सीटें जीती जबकि आम आदमी पार्टी 22 पर सिमट गई।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...