Advertisement

Loading Ad...

मनमोहन सिंह के निधन पर सभी राज्य सरकारों ने किया राजकीय शोक का ऐलान

Manmohan Singh Passes Away: राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी भी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Google
Loading Ad...

Manmohan Singh Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कई राज्य सरकारों ने राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सरकार ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी भी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ....

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपनी सभी यात्रा को किया स्थगित 

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां ने अपनी प्रगति यात्रा स्थगित कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। सीएम सैनी को महेंद्रगढ़ और हिसार जाना था। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उन्हें गुरुवार शाम 8.06 पर एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उम्र संबंधित बीमारियों के लिए उनका उपचार चल रहा था और घर पर वह अचानक बेहोश हो गए थे। उन्होंने गुरुवार रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें

मनमोहन सिंह को मिली ये उपलब्धियां

मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। मनमोहन सिंह 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता भी रहे। हालांकि, साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद उन्होंने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यूपीए-1 और 2 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने पहली बार 22 मई 2004 और दूसरी बार 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली थी।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...