Advertisement
पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. उसके बाद पुलिस शहर में चेकिंग अभियान चला रही है ख़ासकर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी कर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं SSP अजय सिंह फोर्स के साथ ग्राउंड जीरों पर उतरे हुए हैं
Advertisement
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश दहल उठा है. क्योंकि घात लगाए बैठे आतंकियों ने वादियों में घूमने गए पर्यटकों को निशाना बनाया. धर्म पूछा और गोलियों से भून दिया. एक दो नहीं 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. जैसे ही ख़बर फैली. ना सिर्फ पीएम मोदी सऊदी से दौड़ते दौड़ते लौट गए.बल्कि अमित शाह तुरंत जम्मू कश्मीर पहुंच गए. ताबड़तोड़ तरीके से बैठक हो रही है.आतंकियों की कमर तोड़ने का प्लान बन रहा है लेकिन इसी बीच यूपी से लेकर उत्तराखंड तक अलर्ट जारी कर दिया गया है. सीमाओं को ना सिर्फ भारी पुलिसबस तैनात किया गया है.. बल्कि रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक छावनी में तब्दील कर दिए गए हैं.. बात उत्तराखंड की करें तो सीएम पुष्कर सिंह धामी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर काफी गुस्से में हैं. उन्होंने इस हिंसा की निंदा करते हुए अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिया हैं. इसके साथ ही
आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है.
Advertisement
डीजीपी दीपम सेठ ने सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं
Advertisement
राज्य के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है
रेलवे स्टेशन बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
डीजीपी ने सभी जिलों के कप्तानों से हर घंटे रिपोर्ट ले रहे हैं
प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों हरिद्वार उद्यम सिंह नगर और देहरादून को ज्यादा अलर्ट रखा गया है।
श्वान दल और मेटल डिटेक्टर के जरिए अलग-अलग स्थान पर चेकिंग की जा रही है।
Advertisement
जम्मू कश्मीर के बाद ये दहशतगर्द किसी और राज्य को निशाना ना बना लें. अपनी नापाक हरकत को कहीं और अंजाम ना दे डालें. इसके लिए पहले ही सीएम धामी ने मोर्चा संभाल लिया है. पूरे राज्य को छावनी में तब्दील करते हुए डॉग-स्क्वाड भी तैनात कर दिए गए हैं.राज्य में आने जाने वाली एक एक गाड़ी की बारिकी से चेकिंग की जा रही है.हर एक शख्स पर पैनी नज़र रखी जा रही है. क्योंकि सीएम धामी ने जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले पर गुस्सा जताते हुए राज्य में सुरक्षा में कोई लापरवाही ना होजाए उसके लिए सख्त से सख्त आदेश दिए हैं
Advertisement
यह भी पढ़ें
सीएम धामी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों पर दुख जताते हुए उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि दी..पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. इसके साथ ही गुस्सा भी ज़ाहिर किया और। साफ़ साफ़ कहा कि जिहादी मानसिकता वाले इन आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाना चाहिए. जिससे आगे देश में ऐसी कभी कोई घटना ना हो..खैर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं. बाकी प्रदेशों में भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है.. दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक तक मोर्चा संभाले हुए हैं. जल्द आतंकियों को दहलाने और पाकिस्तान के सबक सिखाने के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वैसे भी सारे हालातों पर बारिकी से रिपोर्ट लेने के लिए ख़ुद अमित शाह मोर्चा संभाल बैठे हैं.. जम्मू कश्मीर में पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं.और सख्त से सख्त आदेश दे रहे हैं.