Advertisement
ऑल पार्टी मीटिंग से पहले अखिलेश यादव का बयान- आतंकवाद को खत्म करने के लिए हम केंद्र सरकार के साथ
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग फिर होना तय हुआ है, जो हमारी पार्टी से सुझाव होगा, वह देंगे। सजग रहते हुए ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है। सरकार जो फैसला लेना चाहे, ठोस कदम उठाना चाहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए, हमारी पार्टी सरकार के साथ है।
Advertisement
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए उनकी पार्टी सरकार के साथ है.
अखिलेश ने दिया मोदी सरकार का साथ
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग फिर होना तय हुआ है, जो हमारी पार्टी से सुझाव होगा, वह देंगे. सजग रहते हुए ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है. सरकार जो फैसला लेना चाहे, ठोस कदम उठाना चाहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए, हमारी पार्टी सरकार के साथ है.
Advertisement
हमें अपनी सेना और सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है: अखिलेश
Advertisement
उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर कोई चूक, कोई स्वीकार नहीं कर सकता है. हमें अपनी सेना और सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है. उन्हीं की वजह से हम सुरक्षित माहौल में रह पा रहे हैं.
अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि अब नए तरीके का युद्ध है और इसमें फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसका परिणाम यह हुआ कि 'अग्निवीर' जैसी व्यवस्था लागू हुई थी, जो स्थायी नहीं है, लेकिन वे ही लोग अब परंपरागत तरीकों को क्यों अपना रहे हैं?
Advertisement
उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर एक है. कौन आजादी दे रहा है? जब आप विधानसभा में बोल देंगे ठोक दो, तो यही होगा.
सपा नेताओं को फंसा रही है भाजपा
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं को फंसा रही है. आजम, रमाकांत, इरफान को पुराने मामलों में फंसाया है. गायत्री प्रजापति भी जेल में हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आउटगोइंग सीएम हैं, इसलिए अन्याय ज्यादा हो रहा है. यह वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इसलिए हम सब मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे.