Advertisement
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ज़हरीले आरोप लगाए: अयोध्या के मुद्दे पर घेरा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में हो रही जमीन घोटाले को लेकर योगी सरकार पर पर करारा हमला किया है ! अयोध्या में हो रही जमीन घोटाले को लेकर अखिलेश ने बीजेपी की कई नेताओं को भी शामिल कर डाला है। भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानों से सस्ते दाम पर जमीन खरीद कर अपने नेताओं और अधिकारियों को दिला रही है ! बता दें कि अखिलेश यादव नेकल के दिन हुए प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही । अखिलेश के बयान के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने करारा जवाब दिया और अयोध्या के मामले में खड़े एक्शन की बात कही ।
Advertisement
एक तरफ अयोध्या में जमीनों की खरीद में धांधली को लेकर योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बनाने की बात कह रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अखिलेश जी, यह सपना उन्होंने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर मिली जीत की वजह से देखा है। लेकिन अखिलेश को यह समझ आ जानी चाहिए कि यह केंद्र सरकार की सत्ता की लड़ाई थी, लेकिन 2027 का चुनाव यूपी का चुनाव है और जो गलती अयोध्या ने की है, वह अब नहीं होगी। और रही बात सत्ता में आने की, तो उसके लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग चल रही है। जहां एक तरफ अखिलेश यादव योगी के तमाम मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ को घेर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ अखिलेश से कई गुना बढ़कर उनके जुबानी हमलों का करारा जवाब दे रहे हैं। यूपी में इस वक्त कई ऐसे मुद्दे हैं जो लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां सुल्तानपुर लूटकांड के डकैत मंगेश यादव के एनकाउंटर पर पक्ष और विपक्ष के बीच लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर प्रभु राम की नगरी अयोध्या जमीनों की खरीद-फरोख्त की वजह से चर्चाओं में है। इस बीच आपको बताते चलें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर अयोध्या में जमीनों की धांधली पर करारा हमला किया है, जिस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने करारा जवाब दिया है। सबसे पहले आपको अखिलेश यादव के उस बयान को सुनाते हैं, जिसमें उन्होंने अयोध्या में जमीन घोटाले को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है और अयोध्या को डेवलप करने के लिए क्या कुछ कहा है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलहाल अखिलेश यादव के जुबानी हमले और योगी सरकार के घेरने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कमान संभाल ली है और हर एक तरीके से अखिलेश यादव का मुंह तोड़ जवाब देते हुए चुप करा दिया है।