Advertisement

Loading Ad...

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पिंकी माली के परिवार को मिल रही धमकी, विमान कंपनी पर गंभीर आरोप

28 जनवरी को बारामती के पास NCP अध्यक्ष अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था. जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इनमें फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी थीं.

Loading Ad...

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच अभी चल ही रही है. इस बीच अजित पवार के साथ प्लेन में सवार फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के परिवार वालों ने विमान कंपनी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. क्रैश में पिंकी माली की भी मौत हो गई थी. 

पिंकी माली के भाई करण माली ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में बताया कि 28 फरवरी को मुझे VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह का फोन आया था. उन्होंने धमकी भरे लहजे में पूछा कि उनके पिता मीडिया में क्या कह रहे हैं? भाई ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. 

पिंकी माली के भाई ने क्या आरोप लगाए? 

Loading Ad...

करण माली ने बताया कि VSR कंपनी के मालिक को जब उन्होंने जवाब दिया कि वह खुद ही पिता से बात कर लें. इस पर कंपनी मालिक ने ऊंची आवाज में पिता को कुछ समझाने के लिए कहा. 
वे हम पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं. 

Loading Ad...

पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने कहा, हमें मीडिया से दूर रहने के लिए कहा गया है. मेरे बेटे के फोन पर इस तरह के संदेश आए हैं. हमें लगता है कि शायद वे हमें डराने या धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, या हो सकता है कि वे सामान्य रूप से बात कर रहे हों, फोन पर बात समझना मुश्किल है, लेकिन वे साफ तौर पर कह रहे हैं कि मीडिया को बयान न दें और उससे दूर रहें.  हम अपना दर्द किसे बताएं? कोई तो हमारी मदद करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. 

‘बेटी के जाने के बाद मां बीमार पड़ीं’

Loading Ad...

शिवकुमार माली ने कहा कि न तो सरकार हमारी मदद कर रही है और न ही हमें वीएसआर कंपनी से कोई मदद मिली है. बेटी के बीमा सहित अन्य पैसे अभी तक कंपनी की ओर से नहीं दिए गए हैं. बेटी की मौत से मेरी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- ‘नियति बुलाए तो जाना पड़ता है, कल नहीं रहेंगे’ मौत से 4 दिन पहले रैली में कही बात हुई सच, अजित पवार का Video वायरल

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को अजित पवार एक चार्टर्ड प्लेन से अपने गृह जनपद बारामती जा रहे थे. इसी दौरान बारामती के करीब प्लेन क्रैश हो गया था जिसमें अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी. यह प्लेन VSR कंपनी का 'लियरजेट-45 एक्सआर' था. 

Loading Ad...

अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने उठाए थे सवाल

यह भी पढ़ें

इससे पहले अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने भी विमान कंपनी VSR पर गंभीर आरोप लगाए थे. रोहित पवार ने इस दुर्घटना से जुड़ी कई तकनीकी खामियों और संदिग्ध परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे महज एक हादसा मानने से इनकार कर दिया है और लगातार जांच की मांग कर रहे हैं. रोहित पवार ने दावा किया है कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...