Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग लगने के बाद टर्मिनल के आसपास थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन एयरपोर्ट संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. एयर इंडिया और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

Loading Ad...

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर मंगलवार दोपहर एक बस में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग एयर इंडिया की एक बस में दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास लगी. 

दमकल विभाग ने स्थिति पर पाया नियंत्रण 

घटना की सूचना मिलते ही आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस, दमकल विभाग, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर नियंत्रण पाया. राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई यात्री या सामान मौजूद नहीं था. बस में केवल चालक मौजूद था, जो सुरक्षित बाहर निकल गया.

Loading Ad...

घटना में किसी प्रकार की नहीं हुई कोई हानि 

Loading Ad...

दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग लगने के बाद टर्मिनल के आसपास थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन एयरपोर्ट संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. एयर इंडिया और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

एयरपोर्ट के आधिकारिक ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

Loading Ad...

दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया कि एक आकस्मिक घटना में एक ग्राउंड हैंडलर द्वारा संचालित बस में आज दोपहर आग लग गई. हमारी विशेषज्ञ एआरएफएफ (विमान बचाव और अग्निशमन) टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी. उस समय बस पूरी तरह से खाली थी और कोई हताहत नहीं हुआ.

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि घटना के बाद सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी हैं और यात्रियों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है.

यह भी पढ़ें

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट या किसी खराबी के कारण आग लगी है. हालांकि, असल कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...