Advertisement
Ahmedabad Plane Crash: जीत खाना खा रहा था, तभी हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया विमान...मां बोली- 'बेटे को मिला दूसरा जन्म'
गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे में विमान का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराया, जिसमें कई छात्रों के हताहत होने की खबर है. जीत के सुरक्षित बचने की खबर सुनकर उनके परिवार और नाना लिलिया गांव के लोगों ने राहत की सांस ली.
Advertisement
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
एमबीबीएस छात्र की बची जान
विमान का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराया, जिसमें कई छात्रों के हताहत होने की खबर है. हालांकि, कॉलेज की इमारत में भोजन कर रहा एमबीबीएस छात्र जीत सतानी सुरक्षित बच गया. उसके परिवार के लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं.
Advertisement
माँ ने बताया कैसे बची बेटे की जान
Advertisement
नाना लिलिया प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल कैलाशबेन सतानी का बेटा जीत सतानी बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है. कैलाशबेन ने बताया, "जब विमान दुर्घटना हुई, तब जीत खाना खा रहा था. अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया. सभी बच्चे घबरा गए, लेकिन मेरे बेटे ने हिम्मत दिखाई और सुरक्षित बाहर निकल आया. मेरा बेटा पढ़ाई में मेहनती है और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है. इस हादसे ने हमें जीवन की नाजुकता का अहसास कराया."
मां बोली - 'बेटे को मिला दूसरा जन्म'
Advertisement
उन्होंने भावुक होकर कहा, "मैं भगवान की आभारी हूं कि मेरे बेटे को कुछ नहीं हुआ. यह उसके लिए दूसरा जन्म है. हमें जैसे ही खबर मिली कि जीत सुरक्षित है, हमारी जान में जान आई. हम उन सभी आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं जो इस हादसे में चल बसे."
जीत के सुरक्षित बचने की खबर सुनकर उनके परिवार और नाना लिलिया गांव के लोगों ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई लोगों की जान चली गई. विमान यात्रियों में सिर्फ एक जिंदा बचा है.