Advertisement

Loading Ad...

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद, खुफिया सूचना के बाद लिया गया फैसला, देखें लिस्ट

बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के कई जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों को बंद करने का फैसला किया है. इनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

Loading Ad...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. जम्मू-कश्मीर से मिली खुफिया जानकारी के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद कई जिलों के 87 पर्यटक स्थलों में से 48 को बंद कर दिया है. जिन स्थलों पर सरकार ने एक्शन लिया है. उन सभी पर भविष्य में आतंकी घटनाओं की संभावना व्यक्त जा रही थी. खबरों के मुताबिक, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कुछ स्पेशल सेल सक्रिय हो गए हैं. उन सभी को गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को बंद किया गया 

पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इस नृशंस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में मौजूद सभी पर्यटक स्थलों को लेकर लोगों के मन में एक खौफ सा भर गया है. यही वजह है कि सरकार ने कश्मीर के कई जिलों में मौजूद 87 पर्यटक स्थलों में से 48 स्थलों को बंद करने का फैसला किया है. इन सभी जगहों पर स्थानीय और गैर स्थानीय लोगों के जाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

कश्मीर के इन 48 प्रमुख स्थलों को बंद किया

बता दें कि सरकार ने कश्मीर के कई जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों को बंद करने का फैसला किया है. इनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

1 - कश्मीर के बडगाम जिले में मौजूद कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों में से युसमर्ग, तोसामैदान और दूधपथरी को बंद कर दिया गया है.

2 - बांदीपोरा जिले में गुरेज वैली पर्यटक स्थल को बंद कर दिया गया है. यहां सिर्फ स्थानीय पर्यटकों को जाने की इजाजत है. 

3 - कुलगाम जिले के अहरबाल, कौसरनाग, कुपवाड़ा जिले के बंगस घाटी, करिवान देवर, चंडीगाम और हंदवाड़ा जिले के बंगस वैली को  को बंद किया गया है.

4 - सोपोर जिले के वुलर झील, रामपोरा और राजपोरा, चेयरहार, मुंडजी,हमाम,मारकूट वाटरफॉल, खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप
अनंतनाग जिले के सन टेम्पल, मट्टन, वेरीनाग गार्डन, सिंथन, मार्गण, अकड़ पार्क बारामुला  जिले के हब्बा खातून पॉइंट, बाबा ऋषि, रिंगावली, गोगलदारा, बंदरकोट, श्रुन्ज  वाटरफॉल, कमान पोस्ट, नामब्लान वाटरफॉल  इको पार्क, खादनियार पुलवामा जिले में संगरवानी,गांदरबल जिले में लछपात्री लेटरल हंग पार्क, नरनाग को बंद किया गया है. 

5 - सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले के पर्यटन स्थलों को बंद किया गया है. इनमें जामिया मस्जिद, नौहट्टा, बादामवाड़ी, राजोरी कदल (होटल काना), आली कदल (जेजे फूड रेस्टोरेंट), आइवरी होटल, गांडताल (थीड), पद्शापल रिजॉर्ट (फकीर गुजरी), चेरी ट्री रिजॉर्ट (फकीर गुजरी), नॉर्थ क्लिफ कैफे (अस्तनमार्ग, पैराग्लाइडिंग पॉइंट), फॉरेस्ट हिल कॉटेज, इको विलेज रिजॉर्ट, अस्तनमार्ग व्यू पॉइंट, अस्तनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट, मामनेठ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते), बौद्ध मठ, हरवान, दाचीगाम (ट्राउट फार्म से आगे), स्तनपाना (कयामगाह रिसॉर्ट) को बंद किया गया है.

सरकार ने यह प्रतिबंध देश की सुरक्षा और प्रशासनिक उद्देश्यों की वजह से लगाया है. सरकार ने प्रीत को से अपील की है कि वे सिर्फ उन्हीं जगहों पर घूमने जाएं. जहां पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और जो खुली जगह पर हैं. किसी भी तरह की यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की अनुमति और वहां के विवरणों को जरूर देखें.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...