Advertisement

Loading Ad...

नीतीश के बाद बिहार, क्या निशांत कुमार बनेंगे अगले CM?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा और उनके बेटे निशांत कुमार की जदयू में सक्रियता बढ़ने के बाद राज्य की राजनीति में उत्तराधिकार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Loading Ad...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन करने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री हुई. निशांत कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और पिता नीतीश कुमार के पद्चिन्हों पर चलते हुए कई जिलों की यात्रा भी शुरू करने वाले हैं, ऐसे में एक सवाल जो बिहार के लोगों के मन में घूम रहा है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? 

क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के अगले सीएम!

क्या निशांत कुमार सीएम बनेंगे या फिर भाजपा की ओर से कोई मुख्यमंत्री बनेगा. इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आईएएनएस ने मुजफ्फरपुर में कुछ स्थानीय लोगों से बात की, जो कि राजनीति में गहन रुचि रखते हैं.

Loading Ad...

प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निशांत कुमार जदयू ज्वाइन की है जो बहुत अच्छी बात है. मैं समझता हूं कि बिहार को बचाना है तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. हम लोगों ने नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए वोट किया था. भाजपा को वोट नहीं दिया. नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए को भारी बहुमत मिला है. नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो उनकी जगह निशांत कुमार को सीएम बनाना चाहिए.

Loading Ad...

"नीतीश कुमार को रहना चाहिए मुख्यमंत्री"

राजद नेता लखविंदर राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार को लोगों ने वोट दिया. इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री रहना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर हटते हैं, तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. ऐसा होना ठीक रहेगा. भाजपा के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री होगा तो लोग स्वीकार नहीं करेंगे और भाजपा का मुख्यमंत्री बना तो वे नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को समाप्त कर देगी. भाजपा इसी के तहत अपना सीएम लाना चाहती है. हम लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार की सीएम बने रहें. वे अगर इस्तीफा देते हैं तो जनता काफी दुखी होगी.

Loading Ad...

सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि जो नीतीश कुमार परिवारवाद का विरोध करते थे. आज वही नीतीश कुमार अपने बेटे को पार्टी में लाए हैं. संभावना है कि उन्हें सीएम या फिर डिप्टी सीएम तो जरूर बनाया जाएगा. जदयू में ही बहुत सीनियर लोग थे, उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

यह भी पढ़ें

सीएम फेस को लेकर कहा कि कई नाम सामने आ रहे हैं, भाजपा से सांसद रविशंकर प्रसाद, वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का नाम भी सामने आ रहा है. आगे देखते हैं क्या होता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...