Advertisement
पाकिस्तान के समर्थन में युवक ने शेयर किया पोस्ट, योगी की पुलिस ने कर डाली 'खातिरदारी'
शिकायत होने के बाद पुलिस ने फखरुद्दीन उर्फ डंपी को गिरफ्तार कर लिया. तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया. इसके द्वारा किए गए पोस्ट में एक युवक पाकिस्तानी झंडा लहराकर खुशी मना रहा है. एक अन्य पोस्ट में पाकिस्तान की सेना के जवान पाकिस्तानी झंडे के साथ नाच रहे हैं और झूमते हुए खुशी के साथ गाने गा रहे हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक को पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करना भारी पड़ गया. बरेली पुलिस ने पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
पाकिस्तान का समर्थन करना युवक को पड़ा भारी
Advertisement
Advertisement
मामला बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के मेहतरपुर तिजासिंह का है. बताया जा रहा है कि फखरुद्दीन उर्फ डंपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी झंडे के साथ पाकिस्तान आर्मी का वीडियो शेयर किया था. इस मामले में उसकी शिकायत की गई और बरेली पुलिस ने फखरुद्दीन को गिरफ्तार करते हुए उसे देशभक्ति का पाठ भी सिखाया.
Advertisement
बरेली पुलिस ने फखरुद्दीन को किया गिरफ्तार
Advertisement
फखरुद्दीन का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ बोलता हुआ नजर आ रहा है.
एसपी साउथ बरेली अंशिका वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "12 मई 2025 को थाना फरीदपुर निवासी फखरुद्दीन ने अपनी फेसबुक आईडी पर कुछ देश विरोधी पोस्ट की थीं. इसके बाद सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान लिया और थाना फरीदपुर में अपराध संख्या 351/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है."
Advertisement
बता दें कि गोरक्षक सत्यम गौड़ ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने इस मामले में पुलिस को स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए थे.
Advertisement
फेसबुक पर की भारत विरोधी पोस्ट
शिकायत होने के बाद पुलिस ने फखरुद्दीन उर्फ डंपी को गिरफ्तार कर लिया. तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया. इसके द्वारा किए गए पोस्ट में एक युवक पाकिस्तानी झंडा लहराकर खुशी मना रहा है. एक अन्य पोस्ट में पाकिस्तान की सेना के जवान पाकिस्तानी झंडे के साथ नाच रहे हैं और झूमते हुए खुशी के साथ गाने गा रहे हैं.
Advertisement
कट्टरपंथी फखरुद्दीन उर्फ डंपी द्वारा हाथ का इशारा करके खुशी का इजहार करते हुए अपने आईडी से शेयर किया गया है. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली भ्रामक पोस्ट शेयर की गई है. अभियुक्त फखरुद्दीन उर्फ डंपी उपरोक्त के इस कृत्य से दूसरे वर्ग समुदाय को भड़काकर अपराध कारित कराने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे आपसी सौहार्द, घृणा और वैमनस्यता की भावनाएं पैदा हुई हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इससे पहले, क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे और कुछ गीत डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी. इस मामले में शिकायत मिली थी. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.