Advertisement

Loading Ad...

मथुरा-वृंदावन में भक्ति का सैलाब, नए साल से पहले लाखों श्रद्धालु पहुंचे

नववर्ष के मौके पर मथुरा-वृंदावन समेत प्रमुख स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए गए हैं. मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नए साल से पहले वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है.

Loading Ad...

साल 2025 के समापन और नववर्ष के स्वागत से पहले आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन भक्ति के रंग में सराबोर है. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीला स्थली में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां मंदिरों में दर्शन, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

नववर्ष से पहले भक्ति में डूबा मथुरा-वृंदावन

पहली बार वृंदावन आए झारखंड के धनबाद के निवासी सूरज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे वृंदावन में बहुत अच्छा लग रहा है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं.

Loading Ad...

वृंदावन में सोनम सोनार भी पहली बार दर्शन करने आईं. उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा है. सही तरीके से दर्शन हुए हैं और हर तरफ भक्ति का माहौल है.

Loading Ad...

क्या बोले बांके बिहारी मंदिर के सेवक रजत गोस्वामी

वहीं, बांके बिहारी मंदिर के सेवक रजत गोस्वामी ने कहा कि यहां कोई खास या असाधारण तैयारी नहीं है, क्योंकि यह नया साल इंग्लिश कैलेंडर के हिसाब से है. सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति में नया साल चैत्र नवरात्रि के बाद शुरू होता है, और आमतौर पर उसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जाती हैं. हालांकि, इंग्लिश कैलेंडर के नए साल के दौरान भीड़ को देखते हुए हाई पावर कमेटी की ओर से लिए गए फैसलों के अनुसार जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

Loading Ad...

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

नववर्ष के मौके पर मथुरा-वृंदावन समेत प्रमुख स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए गए हैं. मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नए साल से पहले वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. मथुरा शहर के अलावा वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन समेत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हर जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती है और सिविल पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया है. कई रूट डायवर्ट किए गए हैं और जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था भी है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...