Advertisement

Loading Ad...

'एक परमाणु बम अमेरिका पर गिरे ताकि...', पूर्व डीजीपी ने PAK-US को घेरा, कहा- भोलेनाथ का तीसरा नेत्र खुला तो नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की धमकी पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने पाकिस्तान के साथ-साथ अमेरिका को भी घेरा है. उन्होनं इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हमले की धमकी देते हैं. इस मामले में अमेरिका को शर्म आनी चाहिए.

Ex DGP का US-PAK पर निशाना
Loading Ad...

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने की अमेरिकी धरती से दी गई परमाणु बम की धमकी पर भारत में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने पाकिस्तान के साथ-साथ अमेरिका को भी घेरा है. अपनी बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हमले की धमकी देते हैं. इस मामले में अमेरिका को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उनकी धरती से इस तरह का बयान सामने आया है. क्या उन्होंने असीम मुनीर को उनकी भाषा के लिए फटकार लगाई है? क्या अमेरिका ने मुनीर के बयान पर एतराज जताया कि वो किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं?

अमेरिका की शह पर उड़ रहा पाकिस्तान?
उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले मुनीर को लंच पर अमेरिका ने बुलाया था और एक बार फिर से उसे बुलाया गया है. यह सब अमेरिका की शह पर हो रहा है. जब पाकिस्तान परमाणु बम बनाता है तो अमेरिका कुछ नहीं कहता. अमेरिकी धरती से पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी देता है तब भी वह कुछ नहीं कहता है. ईरान पर आप हमला करते हैं. आपकी यह नीति रही है कि जो आपके साथ है, वो जो मर्जी है, कहता है. हम यही कहना चाहते हैं कि पूरी दुनिया को नोटिस लेना चाहिए. अमेरिका का रवैया पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है.

एसपी वैद ने कहा कि पहले अमेरिका पर परमाणु बम गिराया जाना चाहिए ताकि कहानी खत्म हो जाए. जहां तक असीम मुनीर द्वारा भारत के खिलाफ दी जा रही धमकियों का सवाल है, अगर पाकिस्तान भारत के प्रति गलत इरादे से काम करता है तो पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा. भारत पर भगवान की कृपा है. भगवान भोलेनाथ सारी दुनिया को बर्बाद करने वाले हैं, जब उनका तीसरा नेत्र खुलता है तो सब खत्म हो जाएगा. कोई घबराने की बात नहीं है.

Loading Ad...

भारत की सैन्य ताकत और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
एसपी वैद ने भारत की सैन्य ताकत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ किसी गलत इरादे से काम करता है तो वह नक्शे से मिट जाएगा. उन्होंने भगवान भोलेनाथ की उपमा देते हुए कहा कि भारत पर उनकी कृपा है और जब उनका तीसरा नेत्र खुलता है तो विनाश निश्चित होता है. 

Loading Ad...

‘वायुसेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया…’
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को देखा और उसे सराहा. भारत के लोगों को अपनी सेना, वायुसेना और नौसेना पर गर्व है. वायुसेना ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया है. मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसीलिए हम इसका जश्न मना रहे हैं. मेरा मानना है कि अगर हम पहले दिन से यह बात उठाते तो पाकिस्तान को झूठ फैलाने का मौका नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पाकिस्तान के Asim Munir ने 10 अगस्त 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी. हालांकि यह पहली बार है जब अमेरिका की धरती से किसी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भारत को परमाणु बम की धमकी दी है. मौके पर Asim Munir ने कहा था कि, "अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं तो आंधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे." इस बयान के बाद भारत सरकार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारत की तरफ से कहा गया था कि परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इन टिप्पणियों में निहित गैर-जिम्मेदारी पर अपने निष्कर्ष स्वयं निकाल सकता है. भारत ने स्पष्ट किया है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा. भारत के सेना प्रमुख ने भी 4 अगस्त को आईआईटी मद्रास में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के साथ संभावित युद्ध की आशंका जताई थी. भारतीय नौसेना अरब सागर में फायरिंग अभ्यास कर रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...