Advertisement

Loading Ad...

संभल में एक मस्जिद और 80 अवैध मकानों पर गरजेगा बुलडोजर... प्रशासन ने जारी किया नोटिस, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब, मचा हड़कंप

संभल में यूपी की योगी सरकार द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई होने जा रही है, जहां एक मस्जिद सहित 80 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर गरजेगा. प्रशासन की तरफ से सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन की तरफ से एक और बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. खबरों के मुताबिक, प्रशासन एक मस्जिद सहित 80 अवैध मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी कर रही है. इसको लेकर मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हातिम सराय क्षेत्र में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते भी सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद को तोड़ा गया था. 

एक मस्जिद सहित 80 अवैध मकान पर गरजेगा बुलडोजर 

संभल में यूपी की योगी सरकार द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 'हातिम सराय क्षेत्र में तालाब की जमीन पर भू-माफिया ने अवैध रूप से प्लॉट बेच दिया है. सभी पक्षों को 15 दिनों का नोटिस जारी कर दिया गया है, यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो एक मस्जिद सहित 80 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा.'

Loading Ad...

'यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही'

Loading Ad...

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि 'यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है और प्रभावित पक्षों को अपनी जमीन के वैध दस्तावेज पेश करने का मौका दिया गया है.'

हातिमसराय क्षेत्र में 13 साल पहले बड़ी मस्जिद का निर्माण हुआ 

Loading Ad...

बता दें कि संभल के हातिम सराय क्षेत्र में करीब 12-13 साल पहले एक बड़ी मस्जिद का निर्माण किया गया था. ऐसे में प्रशासन द्वारा मस्जिद को लेकर आरोप है कि इसका निर्माण तालाब की जमीन पर किया गया था. वहीं राजस्व टीम के सर्वेक्षण के दौरान कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति या मस्जिद के मुतवल्ली (प्रबंधक) ने खुद को आगे नहीं किया, जिसकी वजह से मस्जिद पर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया. 

'अवैध प्लॉटों पर लाल निशान लगाए गए'

तहसीलदार ने बताया कि यदि नोटिस का उचित जवाब नहीं आया, तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी. मंगलवार को 30-40 अवैध प्लॉटों पर लाल निशान लगाए गए हैं. ऐसे में पूर्ण सीमांकन में कुछ और दिन लग सकते हैं. हमने लोगों को तहसील में हाजिर होकर जमीन के दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं. उन्हें स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया है.'

Loading Ad...

'किसी पक्ष की तरफ से जवाब नहीं आया'

तहसीलदार ने यह भी बताया कि 'अभी तक किसी भी पक्ष से कोई जवाब नहीं आया है. यह कार्रवाई संभल जिले में भूमि अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जहां हाल के महीनों में कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं.' 

2 अक्टूबर को भी एक मस्जिद पर गरजा था बुलडोजर 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि 2 अक्टूबर को भी राया बूढ़ गांव में एक मस्जिद और 30,000 वर्ग फुट का विवाह भवन भी जमींदोज किया गया था. उस मस्जिद का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट भी गया, लेकिन कोर्ट की तरफ से मस्जिद प्रबंधन की याचिका खारिज कर दी गई थी. कोर्ट ने अपनी तरफ से कहा कि नोटिस और सुनवाई का प्रावधान पहले ही पूरा हो चुका था. इससे पहले जून में भी चंदौसी में रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद के साथ 34 घरों पर बड़ी कार्रवाई हुई थी. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...