Advertisement

Loading Ad...

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 में फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी, बाल-बाल बची यात्रियों की जान! विमान सेवा से हटाया गया

एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल का हित सर्वोपरि है और वह उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगी.

Loading Ad...

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पायलट द्वारा फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी बताए जाने के बाद अपने एक बोइंग 787-8 विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है.

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 में फिर सामने आई 'फ्यूल कंट्रोल स्विच' में गड़बड़ी 

एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में इस घटनाक्रम की पुष्टि की. एयर इंडिया ने कहा कि पायलट से सूचना मिलते ही एहतियाती कदम के तौर पर विमान को सेवा से हटा दिया गया.

Loading Ad...

एयरलाइन ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग को भी इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और पायलट की चिंताओं को दूर करने के लिए कहा है.

Loading Ad...

बोइंग और डीजीसीए की प्रतिक्रिया

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के फ्लाइट एआई 132 (बोइंग 787-8) विमान लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ानभर रहा था, लेकिन उड़ान से पहले होने वाले फ्लाइट चेक के दौरान यह समस्या सामने आई है.

Loading Ad...

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इस मामले की जानकारी विमानन नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है.

एयरलाइन ने आगे कहा कि मामले की समीक्षा के दौरान वह सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रही है. एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने पहले अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी. ये जांच डीजीसीए के निर्देशानुसार की गई थी और उस समय कोई समस्या नहीं पाई गई थी.

एयर इंडिया के बोइंग विमान में आई वही 'पुरानी' खराबी

Loading Ad...

एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल का हित सर्वोपरि है और वह उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगी.

यह भी पढ़ें

दिसंबर में एयरलाइन ने बताया कि मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दिल्ली लौट आई. 22 दिसंबर को जारी एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्री एवं चालक दल के सदस्य उतर चुके हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...