Advertisement

Loading Ad...

CM योगी की बड़ी पहल, UP में AC-नॉन AC बसों का फिक्स किराया लागू, लखनऊ में स्टॉपेज भी तय

UP Electric Bus Fare: अब यात्रियों को सफर के दौरान कितना किराया देना होगा, यह पहले से साफ रहेगा. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक बसों का किराया आम लोगों की जेब को ध्यान में रखकर तय किया गया है, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ किफायती सफर को भी बढ़ावा मिलेगा.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

UP Electric Bus Fare: उत्तर प्रदेश में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. परिवहन निगम ने राज्य में चल रही इलेक्ट्रिक बसों का किराया तय कर दिया है. इससे अब यात्रियों को सफर के दौरान कितना किराया देना होगा, यह पहले से साफ रहेगा. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक बसों का किराया आम लोगों की जेब को ध्यान में रखकर तय किया गया है, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ किफायती सफर को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रति किलोमीटर कितना देना होगा किराया

परिवहन निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साधारण रोडवेज बसों और नॉन एसी इलेक्ट्रिक बसों का किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है. वहीं, एसी सुविधाओं वाली इलेक्ट्रिक बसों का किराया थोड़ा अधिक तय किया गया है. जनरथ बसों और इलेक्ट्रिक थ्री बाई टू एसी बसों में सफर करने पर यात्रियों को 1.64 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा. इसके अलावा एसी स्लीपर बसों और इलेक्ट्रिक स्लीपर एसी बसों का किराया 2.59 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है. हाई एंड वोल्वो, स्कैनिया और हाई एंड इलेक्ट्रिक एसी बसों में सफर करने पर 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा.

Loading Ad...

UP Police Constable Exam 2026: 2 घंटे में हल करने होंगे 150 सवाल, एग्जाम का फॉर्मेट आया सामने, जानिए जनरल-OBC कटऑफ की पूरी जानकारी

Loading Ad...

लखनऊ से अयोध्या समेत कई रूटों पर चल रहीं ई-बसें

फिलहाल लखनऊ से प्रयागराज तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है. इसके साथ ही लखनऊ से अयोध्या के बीच दो डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, जिन्हें यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लखनऊ परिक्षेत्र को कुल आठ इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं. इनमें से दो बसें अयोध्या रूट पर चल रही हैं, जबकि बाकी छह बसों का संचालन लखनऊ से कानपुर, हैदरगढ़, सीतापुर और बाराबंकी जैसे रूटों पर किया जाएगा. इससे इन इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

Loading Ad...

अब तय स्टॉपेज पर ही रुकेंगी इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के ठहराव को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के नए एमडी अमरनाथ सहाय ने चार्ज संभालते ही व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने शहर में 40 बस स्टॉपेज तय किए हैं और निर्देश दिया है कि इलेक्ट्रिक बसें अब सिर्फ इन्हीं बस शेल्टरों पर रुकेंगी. इससे सड़कों पर जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को भी बस पकड़ने में आसानी होगी.

लखनऊ में किन-किन जगहों पर मिलेंगी ई-बसें

Loading Ad...

लखनऊ शहर में इलेक्ट्रिक बसें आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवइया, टेढ़ी पुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो स्टेशन, पारा चौकी, चारबाग रेलवे स्टेशन के दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा, सहारा बाजार, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन, रजनी खंड, स्मृति उपवन, बारा बिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज और अलीगंज जैसे प्रमुख स्थानों पर रुकेंगी. इन तय स्टॉपेज से यात्रियों को ई-बसें आसानी से मिल सकेंगी.

इन प्रमुख रूटों पर हो रहा है संचालन

इलेक्ट्रिक बसें चौक घंटाघर से नैमिषारण्य, ट्रांसपोर्ट नगर से इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर से टेढ़ी पुलिया, सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन, राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान, बालागंज से जीपीओ हजरतगंज, शकुंतला विश्वविद्यालय से जीपीओ और बालागंज से कमता बस स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर चलाई जा रही हैं. इन रूटों पर बसों के संचालन से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिल रहा है.

Loading Ad...

क्या कहते हैं सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी

यह भी पढ़ें

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय ने बताया कि शहर में कुल 40 बस शेल्टर तय किए गए हैं और सभी चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसें इन्हीं जगहों पर रोकी जाएं. इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि 7 से 23 फरवरी तक विधान भवन बंद रहेगा, इसलिए इस दौरान लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस वहां नहीं जाएगी. इसकी जगह पर्यटकों को जीपीओ और जनरल वाली कोठी का भ्रमण कराया जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...