Advertisement

Loading Ad...

'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म! टाइटल ट्रेडमार्क को लेकर मची होड़, कई बड़े स्टूडियोज समेत 30 से ज्यादा आवेदन मिले

खबरों के मुताबिक, "ऑपरेशन सिंदूर" पर फिल्म और वेब सीरीज बनाने के लिए टाइटल रजिस्ट्रेशन को लेकर 30 से ज्यादा आवेदन मिले हैं. इनमें बॉलीवुड एक्टर व प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम का प्रोडेक्शन हाउस, महावीर जैन कंपनी, अशोक पंडित, मधुर भंडारकर, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज, रिलायंस, जेपी फिल्म्स, बॉम्बे शो स्टूडियो, ऑलमाइटी मोशन पिक्चर जैसी छोटी और बड़ी कुल 30 प्रोडक्शन हाउसेज ने टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है.

Loading Ad...
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला भारतीय सेना के जवानों ने ले लिया है. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. भारतीय सेना द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" अभी भी जारी है. लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद   ही सोशल मीडिया पर सेना के इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हों गईं हैं. कई लोगों ने पाकिस्तान पर मजे लेते हुए कई फनी मीम्स भी बनाई और कहा कि अब तो इस पर फिल्म बननी ही चाहिए. बीते कुछ सालों में हमने अधिकतर देशभक्ति फिल्मों में अक्षय कुमार को लीड रोल में देखा है. ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर अक्षय कुमार को कास्ट करने को कहा है. इस बीच खबर आ रही है कि "ऑपरेशन सिंदूर" के टाइटल को लेकर कई प्रोड्यूसर्स में तगड़ी होड़ मची हुई है. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद इस टाइटल के रजिस्ट्रेशन को लेकर आवेदन आने शुरू हो गए हैं. 

"ऑपरेशन सिंदूर" पर बनेगी फिल्म ? 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, IFTPC के सुरेश आमीन ने बताया है कि बुधवार 3 बजे से ही प्रोड्यूसर्स के आवेदन आने शुरू हो गए हैं. भारतीय सेना के इस "ऑपरेशन सिंदूर" के टाइटल को लेकर कई छोटे और बड़े प्रोड्यूसर्स ने आवेदन किए हैं. अभी तक जितने भी आवेदन हमें मिले हैं.  वह सभी इसी टाइटल के आसपास हैं. इनमें फिल्मों के अलावा वेब सीरीज के लिए भी कई आवेदन मिले हैं." 

क्षेत्रीय भाषा के लिए भी मिले आवेदन 

इसके अलावा IMPPA के हरेश पटेल ने भी बताया है कि "हमें भी दो दिन में करीब 20 से 25 आवेदन मिले हैं. यह सभी आवेदन ऑपरेशन सिंदूर के टाइटल को लेकर है. इसमें सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी फिल्मों के है. लेकिन 2 एप्लीकेशन क्षेत्रीय भाषा के लिए भी मिले हैं. हम किसी को भी एप्लीकेशन भेजने से नहीं रोक सकते हैं. लेकिन नियमों के मुताबिक, जो सबसे पहले आवेदन करेगा. उसी को टाइटल मिलता है." 

रिलायंस, टी-सीरीज, जी स्टूडियोज सहित कुल 30 आवेदन 

"ऑपरेशन सिंदूर" पर फिल्म बनाने को लेकर टाइटल रजिस्ट्रेशन की मारामारी में कई बड़ी फिल्म कंपनियां आगे आई हैं. खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर व प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम का प्रोडेक्शन हाउस, महावीर जैन कंपनी, अशोक पंडित, मधुर भंडारकर, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज, रिलायंस, जेपी फिल्म्स, बॉम्बे शो स्टूडियो, ऑलमाइटी मोशन पिक्चर जैसे छोटे और बड़े कुल 30 प्रोडक्शन हाउसेज ने टाइटल रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. इनमें सबसे आगे महावीर जैन की कंपनी चल रही है. जिन्होंने सबसे पहले इसका आवेदन किया है.

जाने कैसे मिलेगा इसका टाइटल अधिकार  

नियमों के मुताबिक, जितने भी प्रोड्यूसर या प्रोडक्शन कंपनियों ने फिल्म के टाइटल के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है. उसके लिए भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री सभी आवेदनों की समीक्षा करेगी. इसकी प्रक्रिया में कई महीनों का वक्त लग सकता है. जिसे भी अप्रूवल मिलेगा उसे स्पेसिफाइड कैटेगरी में "ऑपरेशन सिंदूर" का उपयोग करने का एक्सक्लूसिव अधिकार मिलेगा. इसमें जिस कंपनी ने सबसे पहले आवेदन किया है. उसे ही इसका टाइटल मिलने का सबसे ज्यादा चांस होता है. वहीं रिलायंस ने जो आवेदन किए हैं. उसको लेकर बताया जा रहा है कि रिलायंस इसका इस्तेमाल मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या कल्चरल इवेंट के लिए इस्तेमाल कर सकती है. लेकिन खबरों के मुताबिक, रिलायंस ने यह आवेदन वापस ले लिया है.

भारतीय सेना के ऑपरेशन पर बन चुकी हैं कई फिल्में 

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा अब तक किए गए ऑपरेशन को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं. इसमें पुलवामा अटैक को लेकर विकी कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनी थी. इसके अलावा  सनी देओल की बॉर्डर, आमरन, आलिया भट्ट की राजी, ऋतिक रोशन की लक्ष्य, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह, इसमें सिद्धार्थ ने कारगिल के वीर शहीद विक्रम बत्रा का रोल निभाया था. वहीं जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना में कारगिल गर्ल का रोल निभाया था.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...