Advertisement

Loading Ad...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो पुलिसकर्मी और 6 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

कोझिकोड सेक्स रैकेट मामले में दो आरोपियों की पहचान वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) शैजित और सीपीओ सानिथ के रूप में हुई है. दोनों कोझिकोड शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर थे.

Loading Ad...

केरल के कोझिकोड स्थित मालापराम्बु में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया. दोनों ही फरार चल रहे थे.

सेक्स रैकेट चलाने के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

आरोप है कि दोनों की मदद से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. जहां ये सब कुछ चल रहा था, उसे बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए सेवाएं देने वाली एजेंसी के तौर पर पेश किया गया था.

Loading Ad...

पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर थे आरोपी 

Loading Ad...

दोनों आरोपियों की पहचान वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) शैजित और सीपीओ सानिथ के रूप में हुई है. दोनों कोझिकोड शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर थे.

इस सेक्स रैकेट मामले में उनका नाम सामने आने के बाद कोझिकोड शहर के पुलिस आयुक्त ने दोनों को निलंबित कर दिया.

Loading Ad...

छह महिला सहित नौ लोगों गिरफ्तार 

पुलिस जांच दल ने दोनों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे इस मामले की मुख्य आरोपी बिन्दु की कार में थे. इस महीने की शुरुआत में बिंदु और आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इन्‍हें मलापराम्बु के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलाते हुए पाया गया था. पास रहने वाले कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने अचानक छापा मारा था.

छापेमारी के दौरान उन्होंने संचालकों, ग्राहकों और यौनकर्मियों सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया. पकड़े गए लोगों में छह महिलाएं और कुछ पुरुष शामिल हैं, जिनके ग्राहक होने का अनुमान है.

Loading Ad...

12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज़ की एफआईआर

पुलिस ने एफआईआर में कुल 12 लोगों के नाम दर्ज किए हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना है, जो फिलहाल बहरीन में काम करता है.

अपार्टमेंट के मालिक ने दावा किया कि बहरीन फुटबॉल क्लब से जुड़े एक फिजियोथेरेपिस्ट को यह पट्टे पर दिया गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि किराया नियमित रूप से दिया जा रहा था.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

स्थानीय पुलिस ने 6 जून को अपार्टमेंट की इमारत पर छापा मारा था. पुलिस के बुलाए जाने के बाद मालिक ने कहा कि उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि कोई अवांछित चीज हो रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...