Advertisement

Loading Ad...

हेलमेट और मास्क पहने 2 बाइक सवार संदिग्ध CCTV कैमरे में कैद ! संजय राउत के घर की हुई रेकी ? महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

संजय राउत के भाई और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने बताया कि "आज सुबह (20 दिसंबर) को उनके घर के बाहर 2 बाइक सवार सीसीटीवी हेलमेट और मास्क पहने नजर आए। उन्होंने घर की रेकी की है।"

Loading Ad...
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सांसद संजय राउत के घर की रेकी हुई है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट और मास्क पहने 2 बाइक सवार नजर आए हैं। जिसको लेकर संजय राउत के परिवार ने दावा किया है कि दोनों ने उनके घर की रेकी की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि संजय महाराष्ट्र के भांडुप इलाके में रहते हैं। 

संजय राउत के घर की हुई रेकी भाई ने लिखाई एफआईआर 


संजय राउत के भाई और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने बताया कि "आज सुबह (20 दिसंबर) को उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग कैद हुए हैं। जिन्होंने हेलमेट और मास्क पहन कर उनके घर की रेकी की है। दोनों युवकों ने उनके घर की तस्वीरें भी ली है।" इस मामले को लेकर सुनील ने महाराष्ट्र पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसको लेकर जांच पड़ताल जारी है। 

संजय राउत के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा 


संजय राउत के घर की रेकी किए जाने के मामले को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। संजय की शादी साल 1993 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। 

अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं 


संजय राउत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह मराठी में प्रकाशित होने वाले अखबार सामना के कार्यकारी संपादक भी है। राउत साल 2019 में बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक के लेखक भी है। वह शिवसेना के वर्तमान सीनियर नेताओं में से एक है। पार्टी में उनका कद उद्धव ठाकरे के बराबर है। संजय ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इनकी जीत हुई है। तब से मराठियों पर हमले बढ़ गए हैं। हम मराठियों के लिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मुंबई और आसपास के इलाकों से बाहर कर दिया जाए। संजय ने यह बयान हाल ही में गैर मराठी परिवार द्वारा मराठी परिवार पर किए गए हमले को लेकर दिया। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...