Advertisement

Loading Ad...

'सिर्फ सैन्य मिशन नहीं, भारत के संकल्प और साहस की तस्वीर है ऑपरेशन सिंदूर', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों में, गांवों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना को वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े. कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए और हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे. सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाए जा रहे थे. छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग बना रहे थे, जिनमें बड़े संदेश छुपे थे."

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में आतंकवाद का जिक्र किया. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए देशवासियों की सराहना की. साथ ही कहा कि हमारा संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है.

हमारा संकल्प है आतंकवाद को खत्म करना

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, "आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है. आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. साथियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है. जिस शुद्धता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, वह अद्भुत है."

Loading Ad...

पीएम मोदी ने की भारतीय सेना की तारीफ

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है."

तिरंगा यात्रा में हजारों लोग सेना को वंदन करने निकले

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों में, गांवों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना को वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े. कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए और हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे. सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाए जा रहे थे. छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग बना रहे थे, जिनमें बड़े संदेश छुपे थे."

पीएम मोदी ने बीकानेर दौरे का किया जिक्र 

पीएम मोदी ने बीकानेर दौरे के दौरान बच्चों के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था. वहां बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेंटिंग भेंट की थी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है. बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है."

Loading Ad...

‘वोकल फॉर लोकल’ पर पीएम मोदी का जोर

'मन की बात' के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत, उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था.

‘देशभक्ति की शुरुआत बचपन से होगी’

Loading Ad...

पीएम मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है. इस अभियान के बाद पूरे देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है. कई बातें मन को छू जाती हैं. एक मां-बाप ने कहा कि अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे. देशभक्ति की शुरुआत बचपन से होगी."

प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ परिवारों ने शपथ ली है कि हम अपनी अगली छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे. कई युवाओं ने ‘वेड इन इंडिया’ का संकल्प लिया है, वो देश में ही शादी करेंगे. किसी ने ये भी कहा है कि अब जो भी गिफ्ट देंगे, वह किसी भारतीय शिल्पकार के हाथों से बना होगा."

‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी ही है भारत की असली ताकत’

Loading Ad...

पीएम मोदी ने देशवासियों की सराहना करते हुए कहा, "साथियों, यही तो है, भारत की असली ताकत ‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी’. मैं आप सबसे भी आग्रह करता हूं, आइए, इस अवसर पर एक संकल्प लें. हम अपने जीवन में जहां भी संभव हो, देश में बनी चीजों को प्राथमिकता देंगे. यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं है, यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है. हमारा एक कदम, भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान बन सकता है."

‘आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प’

इससे पहले उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए देशवासियों की सराहना की. साथ ही कहा कि हमारा संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, "आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है. आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. साथियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...