Advertisement
1000 CCTV कैमरे, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर...अभेद्य होगी राम नगरी अयोध्या की सुरक्षा, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. 1000 सीसीटीवी, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के साथ अयोध्या की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जाएगा.
Advertisement
सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील प्रभुश्रीराम की नगरी अयोध्या पर हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा.
एक हजार कैमरे से लैस होगी अयोध्या
योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Advertisement
योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइंस में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी. यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा.
Advertisement
अयोध्या में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1,300 से अधिक सीसी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में आईटीएमएस से इंटीग्रेट किया जा चुका है. इनमें निजी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे शामिल हैं. इसका मकसद भी अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करना है.
यह भी पढ़ें
नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा. यह योजना न केवल अयोध्या को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान देगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में भी योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.