×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री परिवार संग हुए महाकुंभ में शामिल, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में शामिल हुए और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर जल डाला।

केंद्रीय गृहमंत्री परिवार संग हुए महाकुंभ में शामिल, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
Advertisement
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में शामिल होने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में शामिल हुए और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर जल डाला। यहां से शाह लेटे हनुमान मंदिर जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे, फिर संतों के साथ बैठक करेंगे और भोजन भी करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेल्फी पॉइंट अरैल घाट पहुंचे। वह कुछ ही देर संतों के साथ बैठे फिर पवित्र स्नान किया। 


शाह के साथ उनका परिवार भी मौजूद 

संगम में स्नान के दौरान संतो ने मंत्रोच्चार के साथ आचमन करवाया इसके बाद गृहमंत्री ने परिवार के साथ यहाँ पूजा की। इसके बाद शाह अपने बेटे जय शाह के साथ अक्षय वाट भी पहुंचे। यहां से अखाड़े में संतों के साथ बैठक और भोजन भी करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे। इस दौरान अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य लोग मौजूद है। ज्ञात हो कि दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। 


संगम स्नान के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा "अमित शाह हमारे सनातन धर्म के गौरव हैं। महाकुंभ पर्व हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा अनुष्ठान है। यह सनातन युग का गौरवकाल है।"


एकता के महाकुंभ के साथ ही महाकुंभ ने दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश। कई देशों, हर राज्य और हर जाति के लोगों ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ 2025 भीड़ नियंत्रण प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण बना है। सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाकुंभ में एआई, सीसीटीवी, और खोया-पाया केंद्रों का इस्तेमाल किया गया है। महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी की जा रही है। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें