×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाकुंभ की सुंदर साध्वी का खुला ‘राज’, संतों ने उठाए सवाल, रोते हुए छोड़कर भागीं हर्षा रिछारिया

Maha Kumbh से चर्चा में आने वाली हर्षा रिछारिया अब विवादों में आ गई. साधु संतों ने ही उन पर सवाल उठा दिया. जिसके बाद हर्षा ने महाकुंभ छोड़ दिया.

महाकुंभ की सुंदर साध्वी का खुला ‘राज’, संतों ने उठाए सवाल, रोते हुए छोड़कर भागीं हर्षा रिछारिया
Advertisement

महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। साधु संतों का समागम लगा हुआ है। इन्हीं साधु संतों के बीच एक साध्वी चर्चा में आ गईं, जिन्हें लोगों ने "सबसे खूबसूरत साध्वी" का टैग दे दिया। पेशवाई के दौरान अखाड़े के रथ पर दिखने वाली हर्षा रिछारिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, कभी अपनी खूबसूरती को लेकर तो कभी रील्स को लेकर। लेकिन अब हर्षा रिछारिया के साथ एक विवाद जुड़ गया है, जिसने हर्षा को महाकुंभ क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

माथे पर तिलक, भगवा शॉल, गले में रुद्राक्ष की माला... अखाड़े के रथ पर सवार, सनातन के रंग में रंगी हर्षा रिछारिया... सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान पर छाई हुई हर्षा को किसी ने उन्हें साध्वी माना तो किसी ने दिखावा करार दिया। चारों तरफ चर्चा में रही हर्षा पर अब साधु संतों ने सवाल उठाए हैं। उन्हें साध्वी नहीं, बल्कि 'मॉडल साध्वी' करार दिया है। जिसके बाद सवाल उठ खड़े हुए हैं कि खुद को सनातन की साधक बताने वाली हर्षा का ये रूप क्या पब्लिसिटी स्टंट है? क्या ये सब दिखावा है?

Advertisement

दरअसल, शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप ने हर्षा पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'मॉडल साध्वी' करार दिया। उन्होंने कहा,"पेशवाई के दौरान मॉडल को रथ पर बैठाना सही नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। साधु संतों को इससे बचना चाहिए।" 

बस महंत की इसी बात पर महाभारत छिड़ गई और उनके बयान से आहत हुई हर्षा ने महाकुंभ क्षेत्र छोड़ दिया। महाकुंभ छोड़ने से पहले हर्षा ने आनंद स्वरूप की टिप्पणी को अपमान बताया। हर्षा ने रोते हुए कहा,"महिला होने के बावजूद आनंद स्वरूप ने मेरा अपमान किया है। आनंद स्वरूप को शर्म आनी चाहिए। एक लड़की जो सनातन संस्कृति को जानने-समझने आई थी, उसे आपने महाकुंभ में रहने लायक नहीं छोड़ा। मुझे इस तरह से टारगेट कर रहे हैं। आनंद स्वरूप को पाप लगेगा।" 

वहीं, आनंद स्वरूप ने भी वीडियो जारी कर हर्षा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हर्षा जैसी लाखों लड़कियां आती हैं। हर्षा की असलियत सामने आ गई।"

Advertisement

आनंद स्वरूप ने हर्षा को आगाह किया कि सामान्य लड़की की तरह कुंभ में कोई भी आ सकता है, लेकिन साध्वी का ढोंग नहीं चलेगा। आनंद स्वरूप ने हर्षा को दीक्षा देने वाले महंत कैलाशानंद पर भी सवाल उठाए…यहां तक कि उन्हें महाकुंभ से बाहर करने की मांग भी कर दी। कैलाशानंद पर आरोप लगाया कि, वे अखाड़े के नियमों के खिलाफ जाकर दीक्षा दे रहे हैं। हालांकि कुछ साधु संत हर्षा के बचाव में भी उतरे हैं, उन्होंने हर्षा के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

मॉडल या साध्वी, कौन हैं हर्षा?

हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अपनी रील्स से छाई रहती हैं, लेकिन महाकुंभ में आने के बाद इनकी जितनी चर्चा हुई है, पहले कभी नहीं हुई। लोग उनके इंस्टाग्राम के वीडियो निकालकर ला रहे हैं जिनमें वे ग्लैमरस लुक में दिखीं। साथ में फिल्मी गानों पर डांस भी करती नजर आईं। उनका ये लुक सामने आने के बाद लोगों ने हर्षा को ट्रोल भी किया। लोगों ने उनकी जटाओं को भी नकली कहा, एक वीडियो भी सामने आया जिसमें हर्षा नकली जटा लगवाते हुए दिखीं। ट्रोलिंग के बाद हर्षा ने साफ किया कि वे साध्वी नहीं हैं, वे सिर्फ सनातन के मार्ग पर हैं। बावजूद इसके वे साधु संतों के निशाने पर आ गईं।


Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें