Advertisement

Loading Ad...

वजन भी घटेगा और दिल भी रहेगा स्वस्थ, याददाश्त होगी तेज, जानिए अखरोट खाने के बेहतरीन फायदे

आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, हर किसी ने अखरोट के फायदों को गिनाया है. अखरोट खाने का सबसे सही समय शाम का वक्त है. अखरोट में मौजूद मेलाटोनिन एक ऐसा तत्व है, जो नींद के हॉर्मोन को सक्रिय करता है. जब आप इसे शाम के समय खाते हैं, तो यह दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है, तनाव को घटाता है और गहरी नींद लाने में सहायक होता है.

Loading Ad...

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होते. बचपन से ही बताया जाता है कि बादाम तेज दिमाग के लिए अच्छे होते हैं, किशमिश खून बढ़ाती है और काजू दिल को ताकत देते हैं. लेकिन, इनमें से एक सूखा मेवा अखरोट, जो दिखने में किसी दिमाग की तरह लगता है, वह सचमुच दिमाग को ताकत देने में माहिर होता है. 

 गैस या पाचन में मददगार 

आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, हर किसी ने अखरोट के फायदों को गिनाया है. आयुर्वेद के अनुसार, अखरोट की तासीर गर्म होती है और यह वात को संतुलित करता है, यानी यह जोड़ों के दर्द, गैस या पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मददगार हो सकता है. 

Loading Ad...

वहीं, विज्ञान की मानें तो अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मेलाटोनिन, फाइबर, प्रोटीन, और कई जरूरी मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

Loading Ad...

तनाव को घटाता और नींद लाने में मददगार

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के मुताबिक, अखरोट खाने का सबसे सही समय शाम का वक्त है. अखरोट में मौजूद मेलाटोनिन एक ऐसा तत्व है, जो नींद के हॉर्मोन को सक्रिय करता है. जब आप इसे शाम के समय खाते हैं, तो यह दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है, तनाव को घटाता है और गहरी नींद लाने में सहायक होता है.

Loading Ad...

याददाश्त होती तेज 

इतना ही नहीं, अखरोट का रोजाना सेवन ब्रेन फंक्शन को सुधारने में मदद करता है. इससे आपकी याददाश्त तेज होती है, फोकस बेहतर होता है और मूड भी स्थिर रहता है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए एक नेचुरल ब्रेन टॉनिक की तरह काम करता है. 

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार 

Loading Ad...

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी अखरोट काफी फायदेमंद है. इसमें मौजूद भरपूर फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इसके साथ ही, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई तरह के कैंसर से भी बचाव कर सकते हैं. 

दिल को स्वस्थ रखने में कारगार

दिल की सेहत की बात करें, तो अखरोट को दिल के लिए 'फ्रेंडली फूड' माना जाता है. इसमें जो हेल्दी फैट्स होते हैं, वो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और दिल की धमनियों को साफ रखते हैं. 

Loading Ad...

वजन घटाने में असरदार 

यही नहीं, अखरोट वजन घटाने की प्रक्रिया में भी सहायक होता है क्योंकि ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और बार-बार भूख लगने से रोकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...