Advertisement
महिलाओं में 30 साल के बाद क्यों होती हैं Calcium की कमी? जानिए इससे बचने के उपाय
कैल्शियम की कमी होने से आपको थकान, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों में समस्या, नाखून कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको खाना चाहिए Calcium rich foods जिससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो सके।
Advertisement
30 के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इन बदलावों में से एक है हड्डियों का कमजोर होना। पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं में यह समस्या ज़्यादा होती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर में कैल्शियम (Calcium) की कमी होना एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए और हड्डियों की सेहत को बनाए रखने के लिए कैल्शियम है बेहद जरूरी। 30 साल के बाद माँ बनने वाली महिलाओं को ज़्यादा कैल्शियम की ज़रूरत होती है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की महिलाओं में इस उम्र के बाद क्यों होती है कैल्शियम की कमी और क्या खाने से होगी कैल्शियम की कमी पूरी?
Menstruation Cycle - मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर से खून निकलता है, जिसके साथ कैल्शियम भी निकल जाता है।
Advertisement
Hormonal बदलाव - 30 के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है।
Advertisement
असंतुलित आहार - कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का कम सेवन भी कैल्शियम की कमी का एक कारण है।
शारीरिक गतिविधि का अभाव - नियमित व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शारीरिक गतिविधि का अभाव हड्डियों को कमजोर बना सकता है।
Advertisement
कुछ दवाओं का सेवन - कुछ दवाएं कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकती हैं।
कैल्शियम की कमी होने से आपको थकान, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों में समस्या, नाखून कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको खाना चाहिए Calcium rich foods जिससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो सके।
Calcium
Advertisement
पालक, मेथी, सरसों का साग जैसी चीज़ें खाने से आप में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। इसलिए ऐसी चीज़ों को अपने खाने में ज़रूर शामिल करें।
Advertisement
दूसरा Calcium-rich food है बादाम। बादाम में होता है Calcium और Vitamin D का combination, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा बादाम में protein, fibre और अन्य vitamin भी पाए जाते हैं।
Advertisement
Yoghurt
Yoghurt में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद है। अपनी डाइट में रोज़ एक कप प्लेन yoghurt शामिल कर आप कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं।
Advertisement
अंजीर भी सेहत और बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें Calcium के साथ ही फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन ठीक करने के काम आता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
याद रखें, स्वस्थ जीवनशैली में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद शामिल हैं। अगर आपको कैल्शियम की कमी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।