Advertisement

Loading Ad...

क्या है Monkey Pox वायरस ? WHO ने इस खतरनाक वायरस के लिए दी चेतावनी

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है जो आमतौर पर पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पाया जाता है। यह वायरस छोटे स्तनधारियों जैसे चूहों और गिलहरी से मनुष्यों में फैल सकता है।

Loading Ad...

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकीपॉक्स वायरस (Monkey Pox Virus) को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इस वायरस के मामलों में तेज़ी से वृद्धि देखी जा रही है। दुनियाभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। हालांकि, भारत में अभी तक इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्या है मंकीपॉक्स वायरस (Monkey Pox Virus) ?

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है जो आमतौर पर पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पाया जाता है। यह वायरस छोटे स्तनधारियों जैसे चूहों और गिलहरी से मनुष्यों में फैल सकता है। मंकीपॉक्स के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, थकान, सूजे हुए लिम्फ नोड्स, त्वचा पर दाने आदि शामिल हैं।

Loading Ad...

मंकीपॉक्स से कैसे बचें?

Loading Ad...

मंकीपॉक्स वायरस हवा में नहीं फैलता। ये किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, शारीरिक संबंध बनाने से या दूषित कपड़ों के संपर्क में आने से फ़ैल सकता है। इस वायरल बीमारी से बचने के लिए आपको इन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए -

स्वच्छता का ध्यान रखें: नियमित रूप से हाथ धोएं, खासकर जब आप बीमार लोगों के संपर्क में आए हों।

Loading Ad...

संक्रमित जानवरों से दूर रहें: जंगली जानवरों या बीमार जानवरों को छुएं।

संक्रमित लोगों से दूर रहें: यदि किसी व्यक्ति को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उससे संपर्क से बचें।

स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें: यदि आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...