×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या होता है Emotional Hangover? क्या हैं इससे निपटने के तरीके?

Emotional hangover में मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका हुआ महसूस होता है। ठीक वैसा ही जैसा शराब पीने के बाद होता हो, लेकिन इसकी वजह शराब नहीं, बल्कि भावनाएं होती हैं।

क्या होता है Emotional Hangover? क्या हैं इससे निपटने के तरीके?
Advertisement

आपने शारीरिक हैंगओवर के बारे में तो सुना ही होगा, जो अत्यधिक शराब पीने के बाद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भावनात्मक हैंगओवर (emotional hangover) भी होता है? यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हम किसी भावनात्मक घटना, जैसे कि तनावपूर्ण बातचीत, लड़ाई झगड़ा, ब्रेकअप, या किसी अपने की मौत के बाद, भावनात्मक रूप से थका हुआ और उदास महसूस करते हैं। यह शारीरिक थकान की तरह ही है, लेकिन यह हमारी भावनाओं को प्रभावित करता है। Emotional hangover में मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका हुआ महसूस होता है। ठीक वैसा ही जैसा शराब पीने के बाद होता हो, लेकिन इसकी वजह शराब नहीं, बल्कि भावनाएं होती हैं। 

भावनात्मक हैंगओवर (Emotional hangover) के लक्षण

भावनात्मक हैंगओवर के लक्षण अलग अलग लोगों में अलग अलग प्रकार के हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

Advertisement

उदासी

Emotional hangover में आप लगातार उदास या निराश महसूस करते हैं। आपको मूड स्विंग्स ज़्यादा होते हैं जैसे अचानक से गुस्सा आना, या irritate होना। आप छोटी छोटी बातों पर चिड़चिड़ा भी महसूस कर सकते हैं।

थकान 

Advertisement

आपके शरीर में कमज़ोरी भी आने लगती है जिसकी वजह से आपको लगातार थका हुआ या कमजोर महसूस हो सकता है।

अनिद्रा या अधिक नींद 

Emotional hangover में अक्सर नींद से सम्बंधित समस्याएँ आती हैं। या तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है या आप ज़रुरत से ज़्यादा भी सो सकते हैं।

शारीरिक दर्द 

Advertisement

इस तरह के हैंगओवर का असर आपके शरीर और स्वास्थ्य पर भी पद सकता है। जैसे आपको सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या पेट खराब जैसी शारीरिक समस्याएँ हो सकती हैं।

भावनात्मक हैंगओवर होने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ मुख्य कारण हैं तनावपूर्ण घटनाएं जो किसी की मौत से, या शादी-शुदा जीवन में परेशानी के कारण या नौकरी संबंधी समस्याओं की वजह से होता है। इसके अलावा रोज़मर्रा के जीवन में होने वाले तनाव भी इसका कारण बन सकते हैं। कुछ शारीरिक बीमारियां भी भावनात्मक हैंगओवर का कारण बन सकती हैं।

भावनात्मक हैंगओवर से कैसे निपटें? 

भावनात्मक हैंगओवर से निपटने के लिए आपको अपने शरीर को ज़्यादा से ज़्यादा आराम देने की ज़रूरत हैं जिसके आपको पर्याप्त नींद लेने की ज़रूरत है। इसके अलावा एक healthy lifestyle और healthy food भी इसमें मदद करता है। स्वस्थ भोजन खाने से आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। Exercise करने से भी तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ ज़्यादा समय बिताएं, उनसे बात करने से आपका मन हल्का होगा। आप किसी एक्सपर्ट या थेरेपिस्ट से बात करके भी emotional hangover से डील कर सकते हैं।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें