Advertisement
Valentine Day 2026: अगर नहीं बजट है, तो घर पर ऐसे सेलिब्रेट करें वैलेंडाइन डे, खुश हो जाएगा आपका पार्टनर
वैलेंटाइन डे वाले दिन अपने पार्टनर के साथ घर पर ही वक्त बिताना चाहते हैं, तो कुछ अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेशन कर सकते हैं.
Advertisement
14 फरवरी को हर साल कई देशों में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन हर कपल के लिए बेहद ख़ास होता है. वैलेंटाइन को प्यार का दिन कहा जाता है, जिसमें कपल्स एक दूसरे को खुश करने के लिए गिफ्ट देने से लेकर सरप्राइज़ प्लान कर स्पेशल फ़ील कराते हैं. ये वो दिन है जब लोग अपने पार्टनर के साथ बाहर डेट पर जाते हैं और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं. ये दिन एक दूसरे को स्पेशल फ़ील कराने और प्यार जताने का एक ख़ास मौका होता है, लेकिन कई बार लोग बजट कम होने की वजह से सेलिब्रेशन करने से कतराते हैं.
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के 5 कम बजट वाले तरीके
अगर आप भी वैलेंटाइन डे वाले दिन अपने पार्टनर के साथ घर पर ही वक्त बिताना चाहते हैं, तो कुछ अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेशन कर सकते हैं. चलिए अपनी इस रिपोर्ट में आपको हम वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के 5 कम बजट वाले तरीके बताते हैं, जो ना सिर्फ आपके दिन को यादगार बनाएंगे बल्कि आपके रिश्तों को भी मजबूत बनाएंगे.
Advertisement
साथ में कुकिंग करना
Advertisement
इस वैलेंटाइन पर बाहर से कुछ मंगवाने के बजाय अपने पार्टनर के साथ ही कुछ मिलकर बनाएं. ऐसा करने से खाना और भी ज्यादा टेस्टी बनेगा. इस दिन आप घर पर ही अपने पार्टनर के साथ घर ही कुछ कुक कर सकते हैं. किचन में हल्का म्यूज़िक चलाएँ और एक दूसरे के साथ प्यार भरी बाते करते-करते अपनी फ़ेवरेट डिश बनाएं. ये तरीका आपके रिश्ते को और मज़बूत करेगा.
कैंडल लाइट डिनर का सेटअप
Advertisement
अगर आप रेस्टोरेंट और कैफे की भीड़-भाड़ से बचकर अपने पार्टनर के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो कैंडल लाइट डिनर बेस्ट ऑप्शन है. ये जरुरी नहीं है कि कैंडल लाइट डिनर के लिए बाहर ही जाया जाए. आप घर पर ही एक रोमांटिक सा सेटअप करके एंजॉय कर सकते हैं. जैसे आप टैरेस पर गद्दा या टेबल लगाएं, कैंडल जलाएं, लाइट म्यूज़िक के साथ अपना फ़ेवरेट खाना एंजॉय करें. इसके अलावा आप डाइनिंग टेबल पर भी फूल-पत्तियों के साथ कैंडल की सजावट करते कैंडल लाइट डिनर को रोमांटिक बना सकते हैं.
साथ में देखें मूवी या वेब सीरीज़
आजकल की बिजी लाइफ में दो पल सुकून के मिल जाएं, वही किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करना पसंद करते हैं तो वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर के साथ मूवी या फिर कोई वेब सीरीज़ देखें. ये इस ख़ास दिन को और ख़ास बना देगा. मूवी देखते हुए पिलो फाइट भी कर सकते हैं. पॉपकोर्न खा सकते हैं और एक दूसरे के साथ दिल की बात करते हुए फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं.
Advertisement
गेम्स खेलें
वैलेंटाइन डे पर आप गेम्स खेलकर भी इस दिन को ख़ास बना सकते हैं. अगर आप कुछ फन करना चाहते हैं तो छोटे मोटे गेम्स खेलना भी एक अच्छा ऑप्शन है. स्टोन-पेपर-सीजर को रोमांटिक अंदाज़ में खेलें. जैसे हारने पर किस करना होगा, या तारीफ़ में कुछ बातें कहनी होगी. इसके अलावा पिलो फाइट कर सकते हैं, लूडो, चेस जैसी कई गेम्स खेल सकते हैं. बस इन्हें खेलते समय रोमांस और मस्ती करना न भूलें.
फेवरेट एक्टिविटी करें
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस दिन आप अपनी फ़ेवरेट एक्टिविटी करके भी वैलेंटाइन डे को ख़ास बना सकते हैं. जैसे अगर किसी को पेंटिंग पसंद है तो साथ मिलकर पेंटिंग करें. डांस का शौक है, तो रोमांटिक डांस कर सकते हैं. प्लांटिंग करने का शौक है तो साथ में प्लांट भी लगा सकते हैं. ये छोटी-छोटी आपके रिश्ते को और भी मज़बूत बन सकती हैं.