Advertisement

Loading Ad...

पान खाने के फायदे हैं अनेक.... पर इसे बासी खाना हो सकता है नुकसानदायक!

बासी पान में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इस वजह से बासी पान को नहीं खाना चाहिए. यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बासी पान खाने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

Loading Ad...
पान भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है, जो सदियों से चला आ रहा है. इसे अक्सर भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर और पाचन सहायक के रूप में खाया जाता है. पान चबाने की परंपरा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रूपों और स्वादों में प्रचलित है. सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में पान का विशेष महत्व होता है और इसे मेहमानों को आदरपूर्वक परोसा जाता है. वहीं आयुर्वेदाचार्य इस बात की पुष्टि करते हैं की पान खाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है. हालांकि, बासी पान खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. 

गणेश पूजा हो या सत्य नारायण की कथा, यहां तक कि भगवती को भी पान विशेष पसंद है. शास्त्रों के अनुसार देवी के एक रूप मां कात्यायनी की आराधना से पहले पान खाने की मान्यता है. आयुर्वेद के विशेषज्ञ ताजे पान को कई लिहाज से उत्तम बताते हैं, वहीं बासी पान से परहेज करने की हिदायत भी देते हैं.

बनारस, कोलकाता या देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, पान के प्रेमी आपको मिल जाएंगे. कत्था, चूना, सुपारी के साथ सौंफ और अन्य चीजें मिलाकर पान के साथ खाई जाती है. कई जगह पर तो पान को मेहमाननवाजी का प्रतीक भी माना जाता है.

पान के औषधीय गुण


सबसे पहले पान के औषधीय गुणों की बात कर लेते हैं- पान के पत्तों के कई स्वास्थ्य लाभ बताते हैं. पंजाब स्थित 'बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी पान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

उन्होंने बताया, “पान का आयुर्वेद में काफी महत्व है. यह घाव को सुखाने में मदद करता है. इसमें कैल्शियम, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, कैरोटीन, नियासिन, क्लोरोफिल के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. पान का सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह शरीर को कई समस्याओं से बचाता है. नियमित रूप से सुबह के समय बासी मुंह पान का पत्ता चबाकर खाने से कई लाभ मिल सकते हैं."

उन्होंने बताया, “यदि आपको अपच या कब्ज की शिकायत है तो पान के पत्ते खाने की सलाह दी जाती है. बासी मुंह चबाकर पान का पत्ता खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और पाचन संबंधित समस्याएं जैसे डकार, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं. पान का पत्ता खांसी और सर्दी के इलाज में मदद कर सकता है. इसका काढ़ा भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.”

उनका कहना है, “पान के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार होते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर पान खाने से कई फायदे मिलते हैं. पान के पत्ते खाना पचाने में मदद करते हैं. पान जब भी खाएं उसमें चूना के बजाय गुलकंद, सौंफ, सीड्स, मेवे मिला सकते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन भर में पान दो या तीन से ज्यादा नहीं खाना चाहिए."

बासी पान खाने से होता है नुकसान


वहीं, बासी पान में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इस वजह से बासी पान को नहीं खाना चाहिए. यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बासी पान खाने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

इसके साथ ही पान में लगाया जाने वाला चूना खाने के लिए नहीं बना है इसलिए शरीर को उसे पचाने में तकलीफ होती है. बासी पान में मिला चूना और कत्था भी नुकसानदायक होता है.

पान खाने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें तंबाकू जैसी हानिकारक चीजें शामिल न हों.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...