Advertisement

Loading Ad...

सेहत का खजाना है अनानास, इसके रामबाण फायदे जानकर आपको भी होगी हैरानी

अनानास हर डिश को शाही अंदाज देता है. चाहे सलाद में इसकी रसीली स्लाइस हो, ठंडा अनानास जूस हो, या फिर केक, यह फल हर बार स्वाद का तड़का लगाता है. ग्रिल्ड अनानास की खुशबू हो या चटपटी चटनी, यह हर रूप में दिल जीत लेता है. इसके सिर पर हरा-भरा ताज जैसा गुच्छा इसे खूबसूरत बनाता है. अनानास सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी अव्वल है. चलिए जानते हैं, इसके फायदे.

Loading Ad...

‘इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे’ 27 जून को मनाया जाता है. यह दिन उस सुनहरे फल अनानास को सेलिब्रेट करने का है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अनमोल और अनेकों फायदों से भरा है. अनानास में, जिसका खट्टा-मीठा जादू हर किसी को अपना दीवाना बना देता है, कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. 

 हर डिश में लगाता चार चांद 
अनानास हर डिश को शाही अंदाज देता है. चाहे सलाद में इसकी रसीली स्लाइस हो, ठंडा अनानास जूस हो, या फिर केक, यह फल हर बार स्वाद का तड़का लगाता है. ग्रिल्ड अनानास की खुशबू हो या चटपटी चटनी, यह हर रूप में दिल जीत लेता है. इसके सिर पर हरा-भरा ताज जैसा गुच्छा इसे खूबसूरत बनाता है.

अनानास खाने के फायदे
अनानास को 'सेहत का सुपरहीरो' भी कहा जाता है. अनानास सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी अव्वल है. इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम पाचन को बेहतर करता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. विटामिन सी से भरपूर यह फल त्वचा को चमकदार बनाता है, जबकि फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं. अनानास को खाने से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी तरोताजा हो जाता है.

Loading Ad...

ब्रिटेन में इसे 'फलों का राजा' माना जाता था 
अनानास दुनिया के सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक है. इसके स्वाद के चलते ही ब्रिटेन में इसे 'फलों का राजा' घोषित किया गया था. इसे फलों का राजा कहने की दूसरी वजह इसके ऊपर क्राउन जैसा आकार है, जो इसे किंग लुक देता है. जानकारी के अनुसार, अनानास के लगभग 85 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है. इसके साथ ही इसमें फाइबर और कार्ब्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

Loading Ad...

पीरियड्स में महिलाओं के लिए जरूरी
आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं कि अनानास के सेवन से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं. यह एंटी इंफ्लेमेटरी होता है, जिससे यह शरीर में मौजूद सूजन को दूर करने में सहायक होता है. इसका एंटी-वायरल गुण वायरस से होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाव में मददगार है. इसके साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. महिलाओं के लिए यह विशेष तौर पर लाभकारी होता है.

इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से बचाव में भी यह कारगर है. पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द के दौरान इसके जूस का सेवन फायदेमंद होता है और दर्द में राहत देता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...