Advertisement

Loading Ad...

World No Tobacco Day 2025: आज ही लें तंबाकू छोड़ने का संकल्प, लत से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान उपाय

रिसर्च बताती है कि तंबाकू चाहे किसी भी रूप में हो, उसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं. इससे मुंह का कैंसर होता है, और भारत में ऐसे मामले बहुत ज़्यादा देखने को मिलते हैं. तंबाकू किसी भी तरह से खाना आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. यह आपके डीएनए को भी नुकसान पहुंचाता है.

Loading Ad...

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. हर साल World No Tobacco Day, 31 मई को मनाया जाता है, ताकि लोगों को तंबाकू के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें इस जानलेवा लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित किया जा सके. तंबाकू के सेवन से न केवल कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियाँ होती हैं, बल्कि यह आपके आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है. अगर आप या आपका कोई जानने वाला तंबाकू की लत से जूझ रहा है, तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है. कुछ आसान कदम उठाकर इस आदत को छोड़ा जा सकता है और एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है.

रिसर्च बताता हैं कि तंबाकू चाहे किसी भी रूप में हो, उसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं. इससे मुंह का कैंसर होता है, और भारत में ऐसे मामले बहुत ज़्यादा देखने को मिलते हैं. तंबाकू किसी भी तरह से खाना आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. यह आपके डीएनए को भी नुकसान पहुंचाता है.

तो आइए जानते हैं कि तंबाकू की लत से कैसे छुटकारा पाएं 

तंबाकू की लत छोड़ना मुश्किल ज़रूर हो सकता है, लेकिन सही रणनीति और दृढ़ संकल्प से यह संभव है. यहां दिए गए आसान तरीके अपनाकर आप इस लत से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं:

Loading Ad...

तंबाकू छोड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है कि आप खुद से पक्का वादा करें और उसपर दृढ़ रहे. अचानक छोड़ने का फैसला करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए कुछ हफ़्तों का समय लें और उस दौरान अपनी तैयारी करें. इस दौरान अपने आसपास के लोगों - परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों - को अपने फैसले के बारे में बताएं और उनसे सहयोग और समर्थन मांगें. ऐसे लोगों से दूर रहें जो तंबाकू का सेवन करते हैं और आपको भी प्रेरित करते हैं. 

Loading Ad...

तंबाकू, बीड़ी या फिर सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए दूसरा विकल्प है ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना. इससे आप काफी हद तक खुद को कंट्रोल कर सकेंगे जिससे आपको फायदा होगा. जब भी आपको तलब लगे, उस दौरान भी आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं.

खुद को बिजी रखने से भी आप इस लत से बच सकते हैं. अगर आपका तंबाकू खाने या फिर सिगरेट पीने का मन करे तो आप खुद को किसी और काम में बिजी कर लें. ऐसे में आप अपने पसंद की कोई नई स्किल पर ध्यान लगा सकते हैं. इससे आप कुछ नया काम भी कर पाएंगे और आपका ध्यान भी हटेगा. 

Loading Ad...

एक और तरीका ये भी है की जब भी तंबाकू खाने, सिगरेट या फिर बीड़ी, पीने का मन करे तो उस दौरान आप इलायची, लौंग, सौंफ, या फिर च्युइंग गम चबा सकते हैं. इससे धीरे-धीरे निकोटिन की तलब कम होती है. बार-बार पानी पीने से भी तलब कम होती है और शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है.  

तंबाकू की लत से छुटकारा पाना आपके स्वास्थ्य और आपके प्रियजनों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इन आसान उपायों को अपनाकर और दृढ़ संकल्प से आप इस जानलेवा आदत को हरा सकते हैं और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं. इस World No Tobacco Day पर, खुद से तंबाकू छोड़ने का वादा करें और एक स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...