×
जिस पर देशकरता है भरोसा

आंखों के लिए चश्मा ही नहीं, पौष्टिक आहार लेना भी जरुरी, थाली में शामिल करें ये चीजें

आंखों के लिए चश्मा जरूरी हो सकता है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है. इन खाद्य पदार्थों में विटामिन ए, सी, ई, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ल्यूटिन जैसे तत्व आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं, रेटिना को मजबूत बनाते हैं और मोतियाबिंद, मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से बचाते हैं.

आंखों के लिए चश्मा ही नहीं, पौष्टिक आहार लेना भी जरुरी,  थाली में शामिल करें ये चीजें
Advertisement

आजकल आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत आम हो गई है. लोग चश्मा लगाने या लेंस बदलने की ओर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका आपकी थाली में छुपा है? नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, चश्मा तो समस्या का समाधान है, लेकिन असली सुरक्षा पोषक तत्वों से मिलती है. संतुलित और पोषणयुक्त आहार न केवल दृष्टि को मजबूत बनाता है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ आने वाली आंखों की कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है. रोजाना इन चीजों को थाली में शामिल करने से आंखों की सेहत लंबे समय तक बनी रह सकती है.  अगर आंखों में कोई समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

आंखों के लिए पोषक तत्व भी जरूरी

आंखों के लिए चश्मा जरूरी हो सकता है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है.  इन खाद्य पदार्थों में विटामिन ए, सी, ई, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ल्यूटिन जैसे तत्व आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं, रेटिना को मजबूत बनाते हैं और मोतियाबिंद, मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से बचाते हैं. 

Advertisement

थाली में कुछ पौष्टिक चीजों को जरूर से शामिल करें

नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को जागरूक कर रहा है कि रोजाना की थाली में कुछ खास चीजें शामिल करके आंखों की देखभाल घर पर ही की जा सकती है. ऐसे में आंखों के लिए थाली में कुछ पौष्टिक चीजों को जरूर से शामिल करें. 

रोजाना खाएं ये सब्जियां 

Advertisement

रोजाना गाजर खाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन) होता है, जो रात में दिखाई देने की क्षमता बढ़ाता है और आंखों की झिल्ली को स्वस्थ रखता है. इसे कच्चे सलाद में, जूस में या सब्जी के रूप में खाएं. हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग, और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, जिनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये रेटिना की सुरक्षा करते हैं और उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों को रोकते हैं. 

बादाम का सेवन जरुर करें

इनके साथ ही बादाम भी सीमित मात्रा में रोजाना खाएं. बादाम में विटामिन ई भरपूर होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. रोजाना 5 से 10 बादाम भिगोकर या सीधे खाना फायदेमंद है.

खट्टे फलों का करें सेवन

वहीं, आंवला, संतरे और अन्य खट्टे फल कीवी, नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. यह आंखों के आसपास की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है और मोतियाबिंद का खतरा कम करता है. 

Advertisement

ओमेगा-3 से जुड़ीं चीजें खाएं 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा, अंडा, मछली, अलसी के बीज या अखरोट खाएं, जिनसे ओमेगा-3 मिलेगा. ये आंखों की रोशनी को तेज रखने और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें