Advertisement

Loading Ad...

क्या आपकी स्किन हो रही है ख़राब? जानिए क्या है इसकी वजह

जब हम हद से ज़्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इसका सीधा असर सबसे पहले हमारी स्किन पर पड़ता है। मेडिकल भाषा में इसे ‘स्ट्रेस स्किन’ कहते हैं। जब आप तनाव में होते है, तो सभी तरह के गलत विचार आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही यह मुलायम त्‍वचा को भी खराब कर देती है। अक्सर स्ट्रेस लेने वालों के चेहरे पर आपको pimples देखने को मिलते हैं।

Loading Ad...

Physically fit रहने के साथ साथ हमारा mental health ठीक होना भी बेहद ज़रूरी है। अभी कुछ ही दिनों पहले वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे celebrate किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कई रिसर्च किए जिसके आधार पर दावा किया कि हमारा बिगड़ता लाइफस्टाइल हमारे मेन्टल हेल्थ को किस प्रकार effect कर रहा है। इस लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में डिप्रेशन या स्ट्रेस ज़्यादा देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं की मेंटल हेल्थ के साथ साथ स्ट्रेस लेने से स्किन पर भी असर पड़ सकता है?

जब हम हद से ज़्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इसका सीधा असर सबसे पहले हमारी स्किन पर पड़ता है। मेडिकल भाषा में इसेस्ट्रेस स्किनकहते हैं। जब आप तनाव में होते है, तो सभी तरह के गलत विचार आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही यह मुलायम त्‍वचा को भी खराब कर देती है। अक्सर स्ट्रेस लेने वालों के चेहरे पर आपको pimples देखने को मिलते हैं।

स्ट्रेस लेने से रिलीज़ होने वाला हॉर्मोन पहुंचाता है स्किन को नुकसान

Loading Ad...

स्ट्रेस की स्थिति में शरीर से कोर्टिसोल और अन्य तनाव हार्मोन रिलीज होते हैं, जो त्वचा के सामान्य संतुलन को बाधित कर सकते हैं।

Loading Ad...

एक शोध में भी यह बात सामने आई है कि भावनाओं का त्वचा की सेहत से सीधे तौर पर जुड़ाव होता है। ऐसे में सिर्फ मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर ही ध्‍यान नहीं दिया जाना चाहिए।

अगर आप स्ट्रेस में हैं तो आपका शरीर कोर्टिसोल के उच्च स्तर का उत्पादन करता है। यह मुख्य रूप से स्ट्रेस का हार्मोन है जो आपकी त्वचा में सूजन के साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है।

Loading Ad...

स्ट्रेस लेने से आपकी स्किन ऑयली हो सकती है, जिससे चमकता दमकता चेहरा मुंहासे से भर सकता है। स्ट्रेस स्किन गंभीर सूजन का कारण बन सकती है। जिससे त्‍वचा में दाग धब्बे, दाने जाते हैं और जलन महसूस होने लगती है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्ट्रेस की वजह बिगड़ी जीवनशैली होती है। जंक फूड, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन करने से समस्या और बढ़ सकती है। उपाय सिर्फ एक है अच्छा खाएं, अच्छा सोचें और अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाएं। फिर भी समस्या बढ़ रही है तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेने जरूर जाएं।

Input: IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...