Advertisement

Loading Ad...

आंखों की रोशनी बढ़ाए, लीवर को रखे स्वस्थ, जानिए हल्दी-दूध के चमत्कारी फायदे

दादी-नानी चोट लगने, सर्दी-जुकाम या शरीर में कमजोरी होने पर हमेशा हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थीं. आज विज्ञान भी मानता है कि हल्दी-दूध शरीर के लिए किसी सुपर ड्रिंक से कम नहीं है.

Loading Ad...

भारत में अगर कोई ऐसा मसाला है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि का भी काम करता है, तो वह है हल्दी. जब हल्दी को दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह सिर्फ एक साधारण पेय नहीं बल्कि प्राकृतिक औषधि बन जाता है.
 
सुपर ड्रिंक से कम नहीं है हल्दी-दूध

पहले के समय में दादी-नानी चोट लगने, सर्दी-जुकाम या शरीर में कमजोरी होने पर हमेशा हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थीं. आज विज्ञान भी मानता है कि हल्दी-दूध शरीर के लिए किसी सुपर ड्रिंक से कम नहीं है. 

अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा होता कम

Loading Ad...

सोने से पहले हल्दी-दूध पीना बेहद फायदेमंद है.यह मस्तिष्क को होने वाले नुकसान से बचाता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है.

Loading Ad...

नैचुरल स्लीप बूस्टर है हल्दी-दूध

इसमें मेलाटोनिन नामक तत्व की मात्रा बढ़ाने की क्षमता होती है, जिससे नींद गहरी और अच्छी आती है. यही वजह है कि इसे नैचुरल स्लीप बूस्टर भी कहा जाता है.  

Loading Ad...

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

इसके अलावा हल्दी-दूध आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है. 

लीवर को रखता स्वस्थ 

Loading Ad...

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है. यह दूध के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा घटाता है. साथ ही यह रक्त में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लीवर को स्वस्थ रखता है.

त्वचा को चमकदार बनता है हल्दी-दूध

सुंदरता की दृष्टि से भी हल्दी-दूध बेहद फायदेमंद है. यह कोलेजन निर्माण को बढ़ाता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है. इसके अलावा, इसमें एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर को हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं. अगर इसमें काली मिर्च भी मिलाई जाए तो इसका असर और दोगुना हो जाता है, क्योंकि काली मिर्च हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है. 

Loading Ad...


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...