Advertisement

Loading Ad...

अगर नहीं मानी बात तो किडनी में बन जाएगी पथरी, दिनभर में कम से कम इतने गिलास पानी पीना शुरु कर दें

चिया बीज का वैज्ञानिक नाम 'साल्विया हिस्पैनिका' है. इसके बीज बहुत छोटे, सफेद या काले रंग के होते हैं. इनके बीजों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर 'गुड फैट' होते हैं, जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं.

Loading Ad...

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान और रहन-सहन का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है. सुबह से लेकर रात तक हम तरह-तरह के फास्ट फूड, तले-भुने खाने और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं. 

बढ़ सकता है यूरिक एसिड का खतरा
इस बीच हम यह ध्यान नहीं रखते कि इसका असर हमारे शरीर पर कैसे पड़ेगा. इसी लापरवाही के चलते हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिनमें से एक है 'यूरिक एसिड' का बढ़ना. पहले यह परेशानी उम्रदराज लोगों में ही देखी जाती थी, लेकिन अब यह युवाओं में भी आम हो गई है.  जोड़ों में दर्द, सूजन, चलने में दिक्कत और शरीर में अकड़न, ये सभी इसके संकेत हो सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या की जड़ हमारे शरीर के पाचन और मेटाबॉलिज्म में होता है?

किडनी में जाकर पथरी भी बना सकती है 
जब हम प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं, तो शरीर में प्यूरिन नाम का तत्व बनता है. अगर शरीर इसे सही से पचा नहीं पाता, तो यह यूरिक एसिड में बदल जाता है. अब अगर यह यूरिक एसिड समय रहते शरीर से बाहर न निकले, तो यह जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन पैदा कर सकता है, या फिर किडनी में जाकर पथरी भी बना सकता है. इसका सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है 'पानी'.

Loading Ad...

पानी है समस्या का सबसे बड़ा समाधान
पानी ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है. जैसे कोई झाड़ू घर की गंदगी साफ करता है, वैसे ही पानी शरीर में जमा जहर और बेकार तत्वों को बाहर निकालता है. जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो शरीर में बनने वाला यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर चला जाता है. इससे शरीर साफ भी रहता है और जोड़ों पर इसका असर नहीं पड़ता. इसके अलावा, पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है, जिससे प्यूरिन ठीक से पचता है और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने नहीं पाती.

Loading Ad...

ऐसे लोग दिनकर पीएं इतने गिलास पानी 
अगर आप दिनभर कम पानी पीते हैं, तो शरीर में सूखापन बढ़ जाता है. इस वजह से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और यूरिक एसिड धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से यूरिक एसिड की परेशानी है या जो प्रोटीन ज्यादा खाते हैं, उन्हें दिनभर में कम से कम 14 से 16 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. इससे न सिर्फ यूरिक एसिड बाहर निकलता है, बल्कि जोड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे सूजन और दर्द में भी राहत मिलती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...