Advertisement

Loading Ad...

बढ़ते वजन से हैं परेशान, इस तरह से खाना शुरु करें काले टमाटर, इन 5 बीमारियों की भी कर देगा छुट्टी

लाल टमाटर की तुलना में काले टमाटर ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसमें एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही बहुत ज्यादा होते हैं, और यही कारण है कि इसके सेवन के लाभ भी बहुत ज्यादा हैं.

Loading Ad...

देश भर में सामान्य रूप से लाल टमाटर को खाया और उगाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लाल टमाटर की तुलना में काले टमाटर ज्यादा फायदेमंद होते हैं. भारत के कई हिस्सों में काले टमाटर की खेती की जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी खेती सीमित इलाकों में हो रही है और बाजार में आसानी से काले टमाटर उपलब्ध भी नहीं हैं, लेकिन अगर आपके आसपास काले टमाटर मिलते हैं, तो उन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें. 

कैसा होता है काले टमाटर का टेस्ट?

ब्रिटेन में काले टमाटर की उपज होती है, लेकिन अब हमारे देश में किसान उसके फायदों को देखते हुए खेती कर रहे हैं. आमतौर पर लाल टमाटर का स्वाद खट्टा होता, लेकिन काले टमाटर का स्वाद थोड़ा नमकीन और मीठा होता है. उसका कारण है एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट का बहुतायत मात्रा में होना. काले टमाटर में एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही बहुत ज्यादा होते हैं, और यही कारण है कि इसके सेवन के लाभ भी बहुत ज्यादा हैं. 

Loading Ad...

ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित

Loading Ad...

काले टमाटर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. उनके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं.

डायबिटीज़ में भी फायदेमंद 

Loading Ad...

इसके साथ ही यह रक्त में शुगर की मात्रा को भी संतुलित रखते हैं. काले टमाटर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पैनक्रिया को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती हो तो पैनक्रिया से बनने वाले हॉर्मोन शरीर को संतुलित करने का काम करते हैं. 

दिल को भी रखे स्वस्थ

यह जानकर सभी को हैरानी होगी कि काला टमाटर दिल की सेहत को स्वस्थ रखता है.  काले टमाटर में एंथोसाइनिन होता है, जो दिल पर पड़ रहे तनाव को कम करता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है, इसलिए दिल की सेहत को बरकरार रखने के लिए काले टमाटर का सेवन दवा की तरह काम करेगा.

Loading Ad...

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

इसके साथ ही काले टमाटर में विटामिन ए और सी होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और रेटिना को दुरुस्त रखने में मदद करता है. 

वजन घटाने में मददगार 

Loading Ad...

काले टमाटर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है. यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है. मोटापे की समस्या वाले लोग इसे नियमित अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करे मजबूत

काला टमाटर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मददगार है. काले टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. 

Loading Ad...

कैसे खाएं काले टमाटर 

अगर आप दिन में दो बार खाने से पहले 3 से 4 पके हुए टमाटर खाएं, तो यह पेट की चर्बी को धीरे-धीरे घटाने में मदद कर सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...