Advertisement
Hug Day 2026: इस तरह करें अपने पार्टनर को हग, ये गलतियां करने से बचें, वरना सब गड़बड़ हो जाएगा
गले लगाना सिर्फ एक फिजिकल टच नहीं है. जब आप गले मिले तो पूरे दिल से गले मिले, पूरी तरह से उस पल में मौजूद रहें. आपके पार्टनर को आपकी बाहों में एक सुकून जैसा फ़ील होना चाहिए और ये तभी होगा, जब आपकी अपने पार्टनर के प्रति सच्ची भावना हो. उसे हग करते ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए की आप फेक बन रहे हो.
Advertisement
वैलेंटाइन वीक का छवा दिन हग डे के रुप में मनाया जाता है. पार्टनर को हक करना यूं कहे की एक जादू की झप्पी देना, ना केवल तनाव को कम करती है, बल्कि बिना कुछ कहे प्यार का एहसास करती है और पार्टनर की बाहों में सुरक्षा का एहसास भी कराती है. कहते हैं कि गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन यानि लव हार्मोन रिलीज़ होता है, जो रिश्ते में ट्रस्ट बढ़ाता है. हग डे के दिन कुछ ख़ास बातों का जरुर ध्यान दें.
सच्ची भावना
गले लगाना सिर्फ एक फिजिकल टच नहीं है. जब आप गले मिले तो पूरे दिल से गले मिले, पूरी तरह से उस पल में मौजूद रहें. आपके पार्टनर को आपकी बाहों में एक सुकून जैसा फ़ील होना चाहिए और ये तभी होगा, जब आपकी अपने पार्टनर के प्रति सच्ची भावना हो. उसे हग करते ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए की आप फेक बन रहे हो.
Advertisement
सही समय
Advertisement
हग डे यानि अपने पार्टनर को गले लगाने का कोई एक समय नहीं है, हग डे इस बार वर्किंग डे को पढ़ रहा है, ऐसे में जब आपका पार्टनर ऑफ़िस से थका हारा आए तो इस टाइम उसे हग करना बेस्ट होगा. क्योंकि जब आपका तनाव में हो या थका हुआ हो, तो एक लंबा हग उनके लिए थेरेपी की तरह काम करेगा.
कंफर्ट का रखे ध्यान
Advertisement
गले लगाते समय एक बात सबसे ध्यान रखें और वो है पार्टनर के कंफर्ट का. गले लगते समय ध्यान रखें कि सामने वाला व्यक्ति Comfortable महसूस करे. ना ही बहुत ज्यादा ज़ोर से भींचें और ना ही बहुत ढीले तरीके से गलें मिलें.
साइड हग
हग डे पर साइड हग भी कर सकते हैं. अगर आप किसी पब्लिक प्लेस पर हैं, तो एक छोटा और शालीन साइड हग भी काफी है. आप प्राइवेट प्लेस पर अपनी भावनाओं को ज्यादा गहराईसे व्यक्त कर सकते हैं.
Advertisement
इजाज़त और सहजता का रखे ध्यान
अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं तो सीधे जाकर गले बिल्कुल ना लगे, पहले उनकी Body Language को समझें. अगर वो Comfortable महसूस नहीं कर रहीं हैं तो जबरदस्ती ना करें. उनकी इजाजत के लिए बिन हग ना करें.
फॉर्मेलिटी
Advertisement
गले लगाकर तुरंत अलग हो जाना फॉर्मेलिटी जैसा लगता है, जो हग डे वाले दिन ये गलती बिल्कुल ना करें. कम से कम अपने पार्टनर को 5-10 सेकंड तक हग करें. ताकि सामने वो आपका प्यार और केयरिंग नेचर फ़ील हो सके.
ग़लत जगह ना स्पर्श करें
गले लगते समय अपने हाथों की स्थिति का ध्यान रखें. शालीनता बनाए रखना बहुत जरुरी है, ताकि आपके पार्टनर को असुरक्षित महसूस ना हो. ये गलती करनी से जरुर बचें.
Advertisement
दूसरे के सामने असहज ना करें
यह भी पढ़ें
अगर आपका पार्टनर काफी शर्मिला है, तो भीड़ के बीच उन्हें गले लगाकर शर्मिंदा न करें. उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.