Advertisement

Loading Ad...

पीले दांतों से पाएं छुटकारा! अपनाएं ये घरेलू उपाय, चमक उठेगी आपकी मुस्कान

ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है की खाने के बाद ब्रश और फ्लॉस करें, लेकिन ऐसा खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही करना चाहिए नहीं तो दांतों का इनेमल कमज़ोर हो सकता है. खाना खाने के बाद पानी से कुल्ला करना बहुत ज़रूरी है. नियमित रूप से दिन में दो बार 2 मिनट के लिए ब्रश करें. साथ ही रोज़ाना फ्लॉस करें ताकि दांतों के बीच फंसे खाने के कण और प्लाक निकल सकें.

Loading Ad...

मुस्कुराते हुए चमकदार सफेद दांत किसी की भी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन, दांतों का पीलापन एक ऐसी आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. चाय, कॉफी, तंबाकू, धूम्रपान, कुछ खास खाद्य पदार्थ या खराब ओरल हाइजीन के कारण दांतों पर पीली परत जमने लगती है, जिससे हमारी मुस्कान फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी दांतों के पीलेपन से जूझ रहे हैं और अपनी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने और ओरल हेल्थ सुधारने के उपाय

ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है की खाने के बाद ब्रश और फ्लॉस करें, लेकिन ऐसा खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही करना चाहिए नहीं तो दांतों का इनेमल कमज़ोर हो सकता है. खाना खाने के बाद पानी से कुल्ला करना बहुत ज़रूरी है. नियमित रूप से दिन में दो बार 2 मिनट के लिए ब्रश करें. साथ ही रोज़ाना फ्लॉस करें ताकि दांतों के बीच फंसे खाने के कण और प्लाक निकल सकें.

Loading Ad...

इसके अलावा अगर प्लाक से छुटकारा चाहिए तो तिल या टी ट्री ऑयल से कुल्ला करें. इनमें से किसी भी तेल के दो बड़े चम्मच से अपने मुँह को कम से कम पाँच मिनट तक कुल्ला करें और फिर थूक दें. गुनगुने पानी से कुल्ला करें.

Loading Ad...

आप अपना टूथपेस्ट भी खुद बना सकते हैं. जी हाँ, सिर्फ 15 से 20 ताजी तुलसी की पत्तियों को पीसने से आपका प्राकृतिक टूथपेस्ट तैयार हो जाएगा. इस पेस्ट से ब्रश करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा. पुराने ज़माने के लोग नीम की टहनियों को चबाकर अपने दांत साफ़ करते थे जिससे उनके दांत मजबूत होते थे. आप भी ऐसा कर सकते हैं, साथ ही नीम के पत्तों को चबाने से भी आपके दांतों का पीलापन जा सकता है.

एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है जो दाग हटाने में मदद कर सकता है. इसे आप पानी में मिलाकर पतला कर लें और इस मिश्रण से कुल्ला करें. 

Loading Ad...

केले के छिलकों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो दांतों की सतह के दाग को अवशोषित करने में मदद कर सकते हैं. इससे अपने दांतों को रगड़ने से भी आपके दांत सफ़ेद हो सकते हैं. 

दांतों का पीलापन भले ही एक कॉस्मेटिक समस्या लगे, लेकिन सही ओरल हाइजीन और कुछ घरेलू उपायों से इसे कम किया जा सकता है. इन तरीकों को अपनाकर आप न केवल अपनी मुस्कान को चमकदार बना सकते हैं, बल्कि अपनी ओरल हेल्थ को भी बेहतर रख सकते हैं. हालांकि, किसी भी गंभीर समस्या या संदेह के लिए हमेशा Dentist से सलाह लेना सबसे अच्छा है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...