Advertisement
पेट की चर्बी घटाने हटाने से दिल को मजबूत रखने तक, शरीर के लिए वरदान है करी पत्ता, जानें फायदे
करी पत्ता में विटामिन ए, बी, सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटो-कंपाउंड्स, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी है.
Advertisement
भारत की हर रसोई में मिलने वाला करी पत्ता सिर्फ भोजन में स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि सदियों से इस्तेमाल होने वाली जबरदस्त औषधि भी है. करी पत्ते में लिवर डिटॉक्स, ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन सुधार और बालों को झड़ने से रोकने जैसी खूबियां मौजूद होती हैं.
बेहद गुणकारी है करी पत्ता
करी पत्ता में विटामिन ए, बी, सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटो-कंपाउंड्स, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी है.
Advertisement
शुगर कंट्रोल के लिए बढ़िया करी पत्ता
Advertisement
आयुर्वेद की मानें तो करी पत्ता शुगर कंट्रोल के लिए बढ़िया है. रोज खाली पेट 7 से 10 ताजे पत्ते चबाने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे कंट्रोल में आता है.
हार्ट को रखे मजबूत
Advertisement
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एक चम्मच करी पत्ता पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) घटता है और हार्ट मजबूत होता है. फैटी लिवर के लिए 10 से 15 पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना लिवर को साफ करता है. साथ ही यह मोटापा भी कम करता है.
बाल झड़ने से रोके करी पत्ता
बाल झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ता पीसकर दही में मिलाकर बालों पर लगाने से जड़ मजबूत होती है.
Advertisement
पाचन सुधारने में कारगार करी पत्ता
पाचन सुधारने के लिए करी पत्ता और जीरे का ड्रिंक गैस व एसिडिटी दूर करता है. एनीमिया में 10 पत्तों का रस गुड़ के साथ लेने से आयरन की कमी पूरी होती है. मतली या जी मिचलाने पर पत्ते चबाना या उसका रस पीना तुरंत राहत देता है. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 5 मिनट उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं.
वजन घटाने में मददगार
Advertisement
वजन घटाने में करी पत्ता टॉक्सिन क्लियर करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से कम होती है. आंखों के लिए यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है.
सूजन कम करे करी पत्ता
इसके अलावा, करी पत्ता नेचुरल अल्कलॉइड्स से सूजन कम करता है, निकोटीन डिटॉक्स में मदद करता है, महिलाओं में हार्मोन बैलेंस बनाए रखता है और त्वचा पर एंटी-पिगमेंटेशन की तरह काम करता है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.