Advertisement

Loading Ad...

दिल को स्वस्थ रखने से डायबिटीज़ को कंट्रोल करने तक, सर्दियों का सुपरफूड है मटर, जानें फायदे

मटर को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है. इसकी तासीर हल्की गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखती है. इसे सर्दियों का प्राकृतिक हीटर कह सकते हैं. इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत करने, हड्डियों को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंतों को साफ करने में मदद करता है.

Loading Ad...

सर्दियां आते ही बाजार में ताजी हरी सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं. पालक, मेथी, बथुआ, सरसों और मटर समेत कई सब्जियां पारंपरिक थाली की शान बढ़ाती हैं. वैसे तो हर सब्जी के अपने फायदे होते हैं, लेकिन छोटी सी दानों से भरी मटर स्वाद के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण देती है. 

हड्डियों को रखे मजबूत 

आयुर्वेद के अनुसार, मटर को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है. इसकी तासीर हल्की गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखती है. इसे सर्दियों का प्राकृतिक हीटर कह सकते हैं. इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत करने, हड्डियों को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंतों को साफ करने में मदद करता है.

Loading Ad...

कब्ज की परेशानी होती दूर

Loading Ad...

मटर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है. मटर के सेवन से पेट साफ रहता है, लिवर डिटॉक्स होता है और अगर कब्ज की परेशानी है, तो वह भी दूर होती है.

आंतों की सूजन करे कम

Loading Ad...

खास बात यह है कि खराब जीवनशैली की वजह से आजकल आंतों में सूजन की समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जा रही है. मटर में आंतों की सूजन को कम करने की क्षमता होती है. 

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी फायदेमंद

मटर का सेवन रक्त में शर्करा की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है. बाकी हरी सब्जियों की तुलना में मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे खाने के बाद शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है.  ऐसी स्थिति में मटर का सेवन शुगर के मरीज भी अच्छे से कर सकते हैं. फाइबर होने की वजह से उसके सेवन से पेट संबंधी रोग भी कम होते हैं.

Loading Ad...

दिल के लिए भी फायदेमंद 

मटर का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद है. यह रक्त में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्त धमनियों की सफाई करता है, जिससे रक्त का प्रवाह सही रहता है. ऐसा होने से दिल पर दबाव कम पड़ता है.

आंखों के लिए वरदान है मटर 

Loading Ad...

मटर के सेवन से भी आंखों का विजन बढ़ता है. मटर में ल्युटिन, जीएक्सैन्थिन और विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए वरदान है.  मटर के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है. 

सेवन के तरीके को भी जानें

मटर का पूरा फायदा शरीर को पहुंचाने के लिए सेवन के तरीके भी जान लेना चाहिए. मटर को हल्का उबाल लें और इसमें हल्का नमक और घी मिलाकर खा सकते हैं. अगर मटर का सूप बना रहे हैं तो इसमें काली मिर्च जरूर डालें और मटर की सब्जी में अजवाइन का इस्तेमाल करें, इससे मटर के फायदे दोगुने हो जाते हैं.

Loading Ad...

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...