Advertisement

Loading Ad...

हड्डियों के दर्द से लेकर आंखों की रोशनी तक… सिर्फ सब्जी नहीं बल्कि सेहत का खजाना है पालक!

कई बार लोग हरी सब्जियां जैसे कि पालक, हरा साग, मूली के पत्ते खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इन्हीं में छिपे होते हैं वो पोषक तत्व जो शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए बेहद ही जरूरी हैं. पालक हड्डियों से लेकर आंखों को प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे जरुरी पोषक तत्व प्रदान करता है जो इन्हें तंदरुस्त रखते हैं.

Loading Ad...

पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे हमारे देश में लगभग हर घर में कभी न कभी जरूर बनाया जाता है. बहुत से लोग पालक खाने से बचते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यह हमारी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. 

जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर है पालक!

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलेट और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना थोड़ी-सी भी पालक अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगता है.

Loading Ad...

क्या आंखों के लिए वरदान है पालक? 

Loading Ad...

पालक में क्लोरोफिल और कैरोटिनॉइड नाम के खास प्लांट पिगमेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने का काम करते हैं. ये दोनों ही कंपाउंड आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप नियमित रूप से पालक खाते हैं, तो इससे मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की गंभीर समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. कहा जा सकता है कि पालक आपकी आंखों के लिए एक नेचुरल प्रोटेक्शन शील्ड की तरह काम करता है. 

पालक खाने के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप! 

Loading Ad...

अब बात करें एनर्जी की, तो पालक इसमें भी पीछे नहीं है. इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है. ये कोशिकाएं खून के जरिए शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं. इसलिए, अगर आपको कमजोरी या थकान महसूस होती है, तो अपने खाने में पालक जरूर शामिल करें. यह आपके एनर्जी लेवल को बूस्ट करेगा और ब्लड की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएगा.

 दिल की बीमारियों को कम करने में कारगर है पालक! 

पालक का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसमें नाइट्रेट नाम का कंपाउंड पाया जाता है. ये कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

Loading Ad...

 हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है पालक! 

इसके अलावा, पालक विटामिन-के का एक अच्छा स्रोत है. यह विटामिन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर में कैल्शियम के लेवल को संतुलित रखता है. पालक में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भी भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और जोड़ों के दर्द से राहत में मदद करते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...