×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पनीर खाने से आसानी से घटेगा आपका वजन, अगर इस तरह से बनाकर करेंगे सेवन, हड्डियां भी मजबूत हो जाएंगी

शुद्ध दूध से बना पनीर हर मौसम में बराबर लाभ देता है. गर्मियों में पनीर का सेवन पेट को ठंडक देता है, जबकि सर्दियों में पनीर से शरीर को हेल्थी फैट मिलते हैं और शरीर का तापमान संतुलित रहता है.

पनीर खाने से आसानी से घटेगा आपका वजन, अगर इस तरह से बनाकर करेंगे सेवन, हड्डियां भी मजबूत हो जाएंगी
Advertisement

सर्दियों में मटर और पनीर की सब्जी हो या पनीर के पराठे किसी के मुंह में भी पानी ला सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में पनीर हड्डियों और मांसपेशियों के लिए ताकत का पावरहाउस है, जो शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचाता है? 

बेहद फायदेमंद है पनीर 

शुद्ध दूध से बना पनीर हर मौसम में बराबर लाभ देता है. गर्मियों में पनीर का सेवन पेट को ठंडक देता है, जबकि सर्दियों में पनीर से शरीर को हेल्थी फैट मिलते हैं और शरीर का तापमान संतुलित रहता है. आयुर्वेद में माना गया है कि अगर सही मसालों के साथ पनीर का सेवन किया जाए तो यह कफ बढ़ने से रोकता है और शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं. 

मांसपेशियों के लिए लाभकारी पनीर 

Advertisement

पनीर का सेवन मांसपेशियों के लिए लाभकारी होता है और धीरे-धीरे मसल्स रिकवरी में भी सहायता करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मांसपेशियों के लिए जीवनदायी होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूती भी देते हैं. 

हड्डियों के लिए वरदान है पनीर 

इसके साथ ही पनीर हड्डियों के लिए वरदान है. कैल्शियम और फास्फोरस का संयोजन हड्डियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है और जोड़ों के दर्द और जोड़ों से जुड़े रोग होने की संभावना को भी रोकता है. 

वजन नियंत्रण करने में असरदार 

पनीर वजन नियंत्रण में भी मुख्य भूमिका निभाता है. प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पनीर पेट में धीरे-धीरे पचता है जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती. अगर एक बार पनीर से बना नाश्ता खा लिया जाए तो लंबे समय तक भूख दूर रहती है. 

Advertisement

हॉर्मोन को संतुलित करने में भी मददगार

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पनीर हॉर्मोन को संतुलित करने में भी मदद करता है. पनीर नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे विटामिन बी12 की पूर्ति भी शरीर में सही तरीके से होती है.

ये लोग पनीर से करें परहेज 

अब ये सवाल है कि किन लोगों को पनीर से परहेज करना चाहिए. अगर पाचन शक्ति कमजोर है और भारी खाना पचाने में परेशानी होती है तो कम मात्रा में पनीर का सेवन करें. पनीर भारी होता है और धीरे-धीरे पचता है. ऐसे में गैस और अपच की समस्या हो सकती है. 

कच्चा पनीर खाने से बचें 

Advertisement

इसके अलावा अगर कफ की परेशानी रहती है, तो भी सीमित मात्रा में पनीर का सेवन सुबह के वक्त करें. कच्चा पनीर खाने से बचें और मसाले वाले पनीर का सेवन करें

वजन कम करने के लिए कैसे करें पनीर का सेवन

ग्रिल्ड पनीर को पकाए हुए किनोआ, पौष्टिक सब्जियों और हल्की ड्रेसिंग के साथ खाएँ. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, यह डिश दोपहर में खाने के लिए बिल्कुल जबरदस्त है. यह पेट को ज्यादा समय तक भरा रखती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें