Advertisement
इन लोगों के लिए अलसी के बीज (Flax Seeds) खाना हो सकता है खतरनाक!
क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते? कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अलसी के बीजों से परहेज करना चाहिए।
Advertisement
अलसी के बीज (Flax Seeds) अपने पोषक तत्वों के कारण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कई प्रकार के vitamins और minerals पाए जाते हैं। Health conscious लोग ऐसे seeds अपनी diet में ज़रूर शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते? कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अलसी के बीजों से परहेज करना चाहिए।
Advertisement
अलसी के बीजों का सेवन कब्ज, सूजन और पेट में गैस जैसी पाचन समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही पाचन संबंधी कोई समस्या है तो अलसी के बीजों का सेवन आपको नुक्सान पहुंचा सकता है।
Advertisement
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर अलसी के बीजों का सेवन करने से मना करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है।
Advertisement
अलसी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है जो एस्ट्रोजन की तरह काम करता है। अगर आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है तो अलसी के बीजों का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
Advertisement
कुछ लोगों को अलसी के बीजों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको अलसी के बीजों से एलर्जी है तो इसका सेवन करने से आपको खुजली, सूजन, दाने और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें
अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो अलसी के बीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। क्योंकि अलसी के बीज कुछ दवाओं के साथ खाने से आपको side effect हो सकता है।