Advertisement
सुबह बासी मुंह नीम की पत्ती खाएं, बीमारियां पास भी नहीं भटकेंगी...फायदे जानकर चौंक जाएंगे
सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां खाना एक प्राचीन, प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है जिससे आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं. यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाने, पाचन को सुधारने, इम्यूनिटी को मज़बूत करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. अपनी दिनचर्या में इस साधारण से उपाय को शामिल करके आप एक स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जी सकते हैं.
Advertisement
घरेलू नुस्खों में नीम का एक विशेष स्थान रहा है. इसकी कड़वाहट जितनी प्रसिद्ध है, उतने ही चमत्कारी इसके औषधीय गुण भी हैं. आयुर्वेद में नीम को 'सर्व रोग निवारिणी' यानी सभी रोगों को दूर करने वाली औषधि कहा गया है. सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना या उनका रस पीना, कई बीमारियों को आपके आसपास भी नहीं भटकने देता. नीम की पत्तियों में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो आपके शरीर को अंदर से शुद्ध करता है और अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.
बासी मुंह नीम की पत्ती चबाना है फायदेमंद
चरक और सुश्रुत संहिता के अनुसार, बासी मुंह नीम की पत्ती चबाकर खाना बहुत लाभदायक है. यह मुंह को साफ करने, दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है. साथ ही रक्त शोधन और त्वचा के स्वास्थ्य में भी काफी मददगार है.
Advertisement
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 कोमल नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं, तो यह शरीर को पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता हैं. अगर आपको गैस, कॉन्स्टिपेशन और ब्लोटिंग जैसी समस्या है तो आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं. इसको खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है.
Advertisement
ब्लड शुगर लेवल भी करता है कंट्रोल
चिकित्सकों के अनुसार, नीम के पत्तों में पाया जाने वाला रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. नीम के पत्तों में फ्लावोनोइड्स, ग्लायकोसाइड्स, टेरपेनोंइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं. नीम के पत्ते शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है.
Advertisement
इसके अलावा नीम से होने वाले फायदे
नीम की पत्ती स्किन को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और स्किन भी हेल्दी हो जाती है. वहीं, जिनको पिंपल है वह डेली रूटीन में नीम की पत्ती को शामिल कर सकते हैं.
नीम खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
Advertisement
सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. नीम, लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है.
सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से दांतों की कैविटी से राहत मिल सकती है, ये मुंह की स्वच्छता में भी मददगार हैं. नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और दांत मजबूत होते हैं.
सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां खाना एक प्राचीन, प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है जिससे आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं. यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाने, पाचन को सुधारने, इम्यूनिटी को मज़बूत करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. अपनी दिनचर्या में इस साधारण से उपाय को शामिल करके आप एक स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जी सकते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.