×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, तेजी से घटेगा वजन, बस जान लें पीने का सही तरीका

रात भर सोने के दौरान शरीर से काफी पानी निकल जाता है, जिससे सुबह तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है. एक गिलास पानी पीने से यह कमी तुरंत पूरी हो जाती है और शरीर नए सिरे से सक्रिय हो उठता है.

सुबह उठते ही खाली पेट पिएं पानी, तेजी से घटेगा वजन, बस जान लें पीने का सही तरीका
Advertisement

सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए? नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करनी चाहिए. यह छोटी-सी आदत शरीर को तुरंत हाइड्रेट करती है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है.  

एनएचएम के अनुसार, रात भर सोने के दौरान शरीर से काफी पानी निकल जाता है, जिससे सुबह तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है. एक गिलास पानी पीने से यह कमी तुरंत पूरी हो जाती है और शरीर नए सिरे से सक्रिय हो उठता है.

सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं. इसमें नींबू या शहद मिलाना वैकल्पिक है, लेकिन सादा पानी सबसे अच्छा माना जाता है. ज्यादा ठंडा या बहुत गर्म पानी के सेवन से बचें. धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए, एक साथ बहुत ज्यादा न पिएं. इस छोटी आदत को दिनचर्या में शामिल कर लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है. सुबह पानी से शुरू होने वाला दिन तरोताजा, एनर्जी से भरपूर और सकारात्मक रहता है.

सुबह खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं

Advertisement

सुबह खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं. यह इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है. पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है. इससे इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. सुबह पानी पीने से आंतों की मूवमेंट तेज होती है. पेट साफ रहता है और भोजन अच्छी तरह पचता है. इससे एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी कम होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है. 

वजन घटाने में भी सहायक

सुबह का एक गिलास पानी वजन घटाने में भी सहायक है. सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है. इससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और भूख भी नियंत्रित रहती है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है. 

चेहरा भी चमकदार दिखेगा

साथ ही पर्याप्त पानी से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है.  इससे चेहरा चमकदार दिखता है, झुर्रियां कम होती हैं और मुंहासे जैसी समस्याएं भी घटती हैं. 

Advertisement

कब्ज की समस्या जड़ से होगी खत्म

कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी एक गिलास पानी राहत देता है. सुबह पानी पीने से आंतों में नमी बनी रहती है और मल त्याग आसान हो जाता है.  नियमित रूप से यह आदत अपनाने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें