Advertisement
पीला रंग देखते ही लगता है डर? कहीं आप तो नहीं हैं Xanthophobia के शिकार?
जैंथोफोबिया पीले रंग के प्रति अत्यधिक भय या घृणा को कहते हैं। यह शब्द दो ग्रीक शब्दों से लिया गया है: "जैंथोस" का अर्थ है पीला और "फोबोस" का अर्थ है भय।
Advertisement
आपने अलग अलग phobias के बारे ज़रूर सुना होगा। किसी विशेष वस्तु या स्थिति से भयंकर डर लगने को phobia कहते हैं, जिससे व्यक्ति को गंभीर डर या चिंता होने लगती है। ऐसा ही phobia है Xanthophobia। जैंथोफोबिया पीले रंग के प्रति अत्यधिक भय या घृणा को कहते हैं। यह शब्द दो ग्रीक शब्दों से लिया गया है: "जैंथोस" का अर्थ है पीला और "फोबोस" का अर्थ है भय। जिन लोगों को पीला रंग देखते ही अजीब सी बेचैनी होने लगती है या डर लगने लगता है उन्हें Xanthophobia का शिकार माना जाता है।
Xanthophobia के लक्षण क्या हैं?
जैंथोफोबिया के लक्षण अलग अलग प्रकार के हो सकते हैं, लेकिन इस phobia के कुछ सामान्य लक्षण हैं:
Advertisement
Advertisement
पीले रंग की वस्तुओं या स्थानों से बचने की कोशिश करना
पीले रंग के संपर्क में आने पर चिंता, पसीना आना, या दिल की धड़कन तेज़ होना
Advertisement
पीले रंग के बारे में सोचने से पैदा होने वाली बेचैनी या परेशानी
पीला रंग देख कर हाथों में चिपचिपाहट या सांस लेने में दिक्कत होना
जैंथोफोबिया के शिकार लोगों पर इस चीज़ का असर इस हद तक है की पीले रंग का सामना करने के डर से वो घर से भी बाहर नहीं निकलते। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि जैंथोफोबिया बचपन के अनुभवों, family history या इस रंग से जुड़े किसी हादसे के परिणामस्वरूप हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति बचपन में पीले रंग से जुड़े किसी अप्रिय अनुभव से गुजरता है तो बाद में पीले रंग के प्रति ऐसा भय विकसित कर सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
जैंथोफोबिया का सबसे आम इलाज थेरेपी है। संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (CBT) व्यक्ति को पीले रंग के बारे में अपने विचारों और भावनाओं को चुनौती देने और बदलने में मदद करती है। इसके अलावा जानकारी थेरेपी व्यक्ति को पीले रंग के बारे में तथ्य और जानकारी प्रदान करती है, जिससे उन्हें अपने डर को कम करने में मदद मिल सकती है। थेरेपी के अलावा, आपके lifestyle में कुछ बदलाव और दवाओं की मदद से भी आप इसे कम कर सकते हैं।