×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सड़न, बदबू और मसूड़ों से निकल रहा है खून, ये घरेलू टूथपेस्ट दूर करेगा सारी प्रॉब्लम, जानें बनाने की आसान विधि

आज के समय में मुंह की स्वच्छता के लिए लोग केमिकल से भरे टूथपेस्ट पर निर्भर हो गए हैं, जिनके प्रचार में लौंग और नमक की विशेषता बताई जाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट न तो दांतों का पीलापन हटा पाते हैं और न ही पूरी तरह स्वच्छता दे पाते हैं. आज हम आपको प्रकृति से बने टूथपेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

सड़न, बदबू और मसूड़ों से निकल रहा है खून, ये घरेलू टूथपेस्ट दूर करेगा सारी प्रॉब्लम, जानें बनाने की आसान विधि
Advertisement

मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से लोग बचते हैं. आमतौर पर धारणा है कि मुंह की स्वच्छता के लिए सिर्फ दांतों की सफाई आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसमें जीभ की सफाई और ऑयल पुलिंग भी जरूरी है. 

घर पर ही बनाएं प्राकृतिक टूथपेस्ट

आज के समय में मुंह की स्वच्छता के लिए लोग केमिकल से भरे टूथपेस्ट पर निर्भर हो गए हैं, जिनके प्रचार में लौंग और नमक की विशेषता बताई जाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट न तो दांतों का पीलापन हटा पाते हैं और न ही पूरी तरह स्वच्छता दे पाते हैं. आज हम आपको प्रकृति से बने टूथपेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. 

जामुन, लौंग और सेंधा नमक से कैसे बनाएं प्राकृतिक टूथपेस्ट

Advertisement

अभी तक जामुन को फल की तरह खाया गया है लेकिन आयुर्वेद में जामुन में कुछ प्राकृतिक चीजों की सहायता से टूथपेस्ट बनाने की विधि बताई गई है, जिससे न सिर्फ दांत साफ होंगे, बल्कि दांतों को गहराई से पोषण भी मिलेगा।. इसके लिए जामुन की गुठली और पत्तों को धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बना लें..जामुन की गुठली और पत्तों के मिश्रण में लौंग का पाउडर, त्रिफला चूर्ण और सेंधा नमक मिलाए. सभी चीजों को मिलाकर कांच की शीशी में रख लें. 

दांतों के लिए फायदेमंद है जामुन, लौंग और सेंधा नमक

जामुन की गुठली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को कीड़ों और संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे, जबकि जामुन की पत्तियों में पीलापन हटाने की शक्ति होती है. अगर दांतों में पायरिया लगा है, तो यह पाउडर कुछ ही समय में असर दिखाना शुरू कर देगा.  लौंग दांतों को जड़ों से मजबूती देगी और सेंधा नमक भी संक्रमण को फैलने से रोकता है. 

Advertisement

कैसे करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल 

रोजाना सुबह उंगली या ब्रश की सहायता से पाउडर को दांतों और मसूड़ों पर मले. दो मिनट मालिश करने के बाद कुल्ला करके मुंह को अच्छे से साफ करें. कुछ हफ्तों में दांतों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा. यह पाउडर न सिर्फ दांतों की खोई चमक वापस लाएगा, बल्कि मसूड़ों में सूजन और खून आने की दिक्कत भी कम होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें