Advertisement

Loading Ad...

खाली पेट जीरा पानी या अजवाइन पानी? जानें कौन है आपकी सेहत के लिए बेहतर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सुबह खाली पेट जीरा या अजवाइन का पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं तेज़ी से काम करती हैं. यह शरीर से toxins बाहर निकालने, पाचन में सुधार करने और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है. यह दिन की शुरुआत को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है.

Loading Ad...

भारतीय रसोई में जीरा और अजवाइन, दोनों ही ऐसे मसाले हैं जिन्हें न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि ये अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाने जाते हैं. सुबह खाली पेट इनके पानी का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि इन दोनों में से किसका पानी पीना ज़्यादा फायदेमंद है? आइए, एक्सपर्ट्स की राय के माध्यम से जानते हैं इन दोनों के फायदों की तुलना और आपकी ज़रूरत के हिसाब से कौन सा आपके लिए बेहतर है.

क्यों है खाली पेट इनका सेवन फायदेमंद?

सुबह खाली पेट जीरा या अजवाइन का पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं तेज़ी से काम करती हैं. यह शरीर से toxins बाहर निकालने, पाचन में सुधार करने और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है. यह दिन की शुरुआत को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है.

इनमें से क्या है ज़्यादा फायदेमंद? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जीरा और अजवाइन दोनों ही अपने-अपने गुणों के कारण बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनका असर मौसम और सेहत की जरूरत के हिसाब से करना चाहिए. जहाँ गर्मियों के मौसम में जीरा पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह पेट को शांत कर उन्हें कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है. वहीं गर्मियों में अजवाइन का पानी तब ही पीना चाहिए अगर बहुत ज़्यादा ज़रूरत हो क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. गर्मियों में अजवाइन का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

Loading Ad...

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ अक्सर व्यक्ति की प्रकृति (वात, पित्त, कफ) के अनुसार मसालों के चुनाव की सलाह देते हैं. जीरा पित्त दोष को शांत करने वाला और ठंडा माना जाता है, जबकि अजवाइन वात और कफ को संतुलित करने वाला और गर्म माना जाता है.

Loading Ad...

अगर गर्मियों के अलावा देखा जाए तो अजवाइन का पानी पीना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आंतों की सफाई करता है और पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है. अजवाइन पानी फैट को पिघलाने में मदद करता है, खासकर पेट की चर्बी कम करने में. इसलिए ये वेट लॉस में भी हेल्पफुल है. इसके अलावा पीरियड्स के दौरान पेट दर्द में भी अजवाइन का पानी पीना लाभदायक होता है. 

जीरा और अजवाइन दोनों ही अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर हैं. आप अपनी शारीरिक प्रकृति और प्रमुख स्वास्थ्य चिंता के आधार पर दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं. कुछ लोग दोनों को मिलाकर भी पीते हैं, लेकिन हमेशा संतुलित मात्रा में ही सेवन करें. किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या या गर्भावस्था के दौरान इनके सेवन से पहले हमेशा किसी चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है.

Loading Ad...

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...