जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डायबिटीज़ से लेकर हृदय रोग का खतरा होता कम, बेहद फायदेमंद है दालचीनी की चाय, जानें बनाने का सही तरीका

दालचीनी न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि इसके सेवन से और भी कई लाभ मिलते हैं. दालचीनी की चाय भी लाभकारी होती है.

डायबिटीज़ से लेकर हृदय रोग का खतरा होता कम, बेहद फायदेमंद है दालचीनी की चाय, जानें बनाने का सही तरीका
Advertisement

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है. हालांकि, भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं, जिनके इस्तेमाल करने से यह नियंत्रित हो सकता है. ऐसे ही एक मसाले का नाम है दालचीनी.

 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद दालचीनी

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय दालचीनी को न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद बताता है, बल्कि इसके सेवन से और भी कई लाभ मिलते हैं. दालचीनी की चाय भी लाभकारी होती है. 

दालचीनी की चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार 

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में आयुष मंत्रालय लोगों को प्राकृतिक और घरेलू उपायों की सलाह देता है. मंत्रालय ने दालचीनी की चाय को डायबिटीज और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया है. दालचीनी की चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. यह चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है.

Advertisement

 दालचीनी में मौजूद विशेष तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है.नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीने से शुगर का स्तर स्थिर रहता है और अचानक बढ़ने-घटने की समस्या कम होती है. 

हृदय रोग का खतरा होता कम

इसके अलावा, दालचीनी की चाय कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में भी सहायक है.यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है. इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है, जो शुगर के मरीजों में आम है.

इम्यूनिटी को करे मजबूत 

Advertisement

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. 

दालचीनी की चाय बनाने का आसान तरीका 

आयुर्वेदाचार्य दालचीनी की चाय बनाने का आसान तरीका भी बताते हैं. इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटी दालचीनी की छड़ी डालें. इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें. इसके बाद छानकर गर्म-गर्म पिएं. स्वाद के लिए शहद या नींबू मिला सकते हैं.

इसे दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए

Advertisement

दालचीनी प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, लेकिन इसे दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए. मधुमेह के मरीजों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और डॉक्टरी सलाह का पालन करना जरूरी है. 

ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

मरीजों को दवा के साथ इसका सेवन करना चाहिए, दवा बंद न करें.  गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर समस्या वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें