Advertisement
क्या Heart Attack का एक कारण PCOS भी हो सकता है? जानिए क्या है कनेक्शन
PCOS से प्रभावित मरीज़ों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इससे प्रभावित महिलाओं को weak immunity, high BP, डिस्लिपिडेमिया और heart disease का सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं को PCOS की बीमारी होती है उनका मोटापा भी बढ़ता जाता है। ऐसे में डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत भी होती है। यही समस्या दिल की सेहत को भी बिगाड़ती है।
Advertisement
PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) एक आम hormonal disorder है जो महिलाओं को प्रभावित करता है। यह अनियमित menstruation, मुंहासें और अत्यधिक बालों के विकास जैसी समस्याओं से जुड़ा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि PCOS हृदय रोग का भी एक मुख्य कारण हो सकता है? जी हाँ, एक शोध में पाया गया है की PCOS से पीड़ित महिलाओं में हृदयरोग का खतरा ज़्यादा होता है।
PCOS से प्रभावित मरीज़ों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इससे प्रभावित महिलाओं को weak immunity, high BP, डिस्लिपिडेमिया और heart disease का सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं को PCOS की बीमारी होती है उनका मोटापा भी बढ़ता जाता है। ऐसे में डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत भी होती है। यही समस्या दिल की सेहत को भी बिगाड़ती है।
Advertisement
PCOS से जुड़े कई कारक हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकते हैं। जैसे PCOS वाली कई महिलाओं में इंसुलिन प्रतिरोध होता है, जिसका मतलब उनकी कोशिकाएं इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाती हैं। यह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों का कारण बन सकता है, जिससे हृदय रोग की संभावना बढ़ती है। PCOS वाली महिलाओं में अक्सर पेट के आसपास अधिक fat भी जमा होती है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। PCOS से पीड़ित महिलाओं को ग्लूकोज असहिष्णुता और मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसे कार्डियोमेटाबोलिक मुद्दों का भी सामना करना पड़ता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
PCOS से जूझ रहीं महिलाओं के लिए अपने लाइफ़स्टाइल का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। एक अच्छे लाइफ़स्टाइल के साथ-साथ हेल्दी खान-पान की भी आवश्यकता होती है। कुछ आसान से टिप्स अपनाकर आप भी PCOS की समस्या से निजात पा सकते हैं।अपने daily routine में योगा और मेडिटेशन को शामिल करने से आप इस गंभीर बिमारी को ठीक कर सकते हैं। Exercise के ज़रिए आप अपने वजन को control कर सकते हैं। वजन को control में रखने से भी आप heart की बीमारियों से दूर रहेंगे। आप PCOS दवाइयों से भी ठीक कर सकते हैं, लेकिन एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल होना भी बेहद जरुरी है।